Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने अभिषेक पर किया वार, कुनिका पर उठाएंगे सवाल, देखिए Video

बिग बॉस 19: वीकेंड का वार
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ये हफ्ता ढेर सारा ड्रामा लेकर आया। अभिषेक और अमाल के तीखे झगड़े से घर का माहौल गर्मा गया जिसके बाद अब वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान इन घरवालों की जमकर क्लास लगाएंगे। इस एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिला, जब सलमान खान ने कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज को जमकर फटकारा, वहीं कुनिका पर भी सवाल उठाए।
'किसी को कुत्ता बुलाओगे...'
मामला शुरू हुआ था एक टास्क से जिसमें अभिषेक और अमाल के बीच नोंक-झोंक इतनी बढ़ गई कि दोनों हाथापाई पर उतर आए। नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान अभिषेक बजाज से सवाल करते हैं- “उस वक्त गुस्सा क्यों आया था?” इस पर अभिषेक जवाब देते हैं कि आमाल मलिक ने बदतमीज़ी की थी।
Iss Weekend Ka Vaar, Salman Khan karenge Abhishek ke bartaav par prahaar! 👁️
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 4, 2025
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje @ColorsTV par.#Vaseline #AppyFizz @danubeprop @CitroenIndia @vzyindia
{BB, Bigg Boss, BB19, Bigg Boss 19} @BeingSalmanKhan… pic.twitter.com/CnfQJWCiVA
लेकिन सलमान ने साफ कहा, “आप किसी को ‘कुत्ता’ बुलाओ तो चलेगा? पट्टा बांधने का टाइम आ गया है – ये चलेगा? बिना कुछ जाने रिएक्ट कर रहे थे आप। आप वायलेंट हो गए।”
Ghar mein huye mudde par Salman Khan ne kiya Ashnoor ke attitude ko call out. 👁️
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 4, 2025
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje @ColorsTV par.#Vaseline #AppyFizz @danubeprop @CitroenIndia @vzyindia
{BB, Bigg Boss, BB19, Bigg Boss 19} @BeingSalmanKhan… pic.twitter.com/KTKbl17lOM
कुनिका बनी मुसीबत की जड़
प्रोमो में एक और जगह पर आमाल मलिक, कुनिका सदानंद पर चिल्लाते हुए नज़र आते हैं- "बदतमीज़ी करती हो आप! हर बार क्या सुनके लें हम लोग?" इस पर सलमान बीच में टोकते हैं और कटाक्ष करते हुए कहते हैं- "जो बजाज कर रहे हैं, बजाज को आज बजाना चाहिए।"
Iss Weekend Ka Vaar, Salman uthaayenge Kunickaa par sawaal! 👁️
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 4, 2025
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje @ColorsTV par.#Vaseline #AppyFizz @danubeprop @CitroenIndia @vzyindia
{BB, Bigg Boss, BB19, Bigg Boss 19} @BeingSalmanKhan @iamgauravkhanna… pic.twitter.com/krva1hq3vK
वहीं सलमान आगे लड़ाई की सारी जड़ कुनिका को बताते हैं। सलमान कहते हैं- कुनिका अपनी इज्जत अपने हाथ में हैं... आप बार बार गलतियां दोहरा रहे हो। इस पूरी मुसीबत की जड़ कुनिका हैं। इसके बाद वह शॉक्ड रह जाती हैं।
मृदुल तिवारी पर भी फूटा सलमान का गुस्सा
इस एपिसोड में सलमान खान ने मृदुल तिवारी को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि- “जब आप शो से बाहर निकलेंगे, तब आपको खुद पर शक होगा कि आप शो में थे भी या नहीं।” यह सुनकर मृदुल भावुक हो गए और हाथ जोड़कर बोले, “सर, मेरे घर में यही सिखाया गया है कि सबके साथ अच्छा रहो। मैंने आज तक किसी से लड़ाई नहीं की।”
Yeh Weekend Ka Vaar hoga aur bhi intense! 🔥
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 3, 2025
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje @ColorsTV par.#Vaseline #AppyFizz @danubeprop @CitroenIndia @vzyindia
{BB, Bigg Boss, BB19, Bigg Boss 19} @BeingSalmanKhan @iamgauravkhanna @Humarabajaj6… pic.twitter.com/JwnYnsgf2e
इसपर सलमान कहते हैं- “हम नहीं कह रहे कि आप लड़ो-झगड़ो... पर एक ओपिनियन तो हो।” बिग बॉस 19 के इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान का वही पुराना सख्त अंदाज़ देखने को मिलेगा।
