Bigg Boss 19: अशनूर के 'वजन' पर तान्या-कुनिका और नीलम ने किए भद्दे कमेंट, भड़क उठे गौहर-आवेज

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 में आए दिन नए-नए ड्रामे से एंटरटेनमेंट बना हुआ है। इसी बीच कुछ घरवालों ने अशनूर कौर के खिलाफ कुछ ऐसा कह दिया, जिससे फैंस और कई सेलेब्स नाराज हो गए। दरअसल हाल ही के एपिसोड में कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और नीलम गिरी को उनकी को-कंटेस्टेंट अशनूर कौर की बॉडी-शेमिंग को लेकर कमेंट्स करते देखा गया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद फैंस और कई सेलेब्स ने उनकी निंदा की।
इस मामले में कई फैंस और सेलेब्स ने अशनूर का सपोर्ट किया, जिनमें पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट आवेज दरबार, अभिनेत्री गौहर खान, जन्नत जुबैर जैसे सितारे शामिल हैं।
गौहर खान ने जताई नाराजगी
गौहर खान अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिग बॉस के पूर्व विजेता मनू पंजाबी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अशूनर पर होने वाली बॉडी शेमिंग को लेकर अपनी राय रखते हैं। इसपर गौहर ने कहा- "इन्सिक्योर महिलाएं दूसरों की बॉडी शेमिंग करती हैं। अशनूर बेहद खूबसूरत जवान लड़की हैं, गॉड ब्लेस हर।"

आवेज दरबार ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- “हर बार की तरह घटिया बातें! लेकिन हमें पता है अशनूर स्ट्रॉन्ग लड़की हैं, वो बखूबी हैंडल कर लेंगी।”
पहले अभिनेत्री जन्नत जुबैर और ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर और पूर्व बिग बॉस 10 प्रतियोगी रोहन मेहरा ने भी कुनिका, तान्या और नीलम की टिप्पणियों की निंदा की थी।
तान्या-नीलम-कुनिका ने अशनूर को क्या कहा?
शो के लाइव फीड की एक वीडियो क्लिप सामने आई है जिसमें अशनूर को घर के नियम तोड़ने पर माफी मांगते और फरहाना भट्ट को उन्हें डांटते देखा गया। इसके बाद तान्या, कुनिका और नीलम ने अशनूर के वजन पर कमेंट किए। लाइव फीड में तान्या और नीलम अश्नूर की बॉडी पर चर्चा करते हुए नजर आईं।
Bigg Boss makers haven't showed this part in the episode where this kunicka ang shehbaaz are too doing body shaming of ashnoor.
— 𝕵•♪ (@BiggBossiyaJa3) October 28, 2025
The house is full of disgusting people 🙂🤚🏻.
NATURAL BEAUTY ASHNOOR #ashnoorkaur #abhinoor #biggboss19 pic.twitter.com/UbVH4AnrAH
