Video: खेसारीलाल और आम्रपाली दुबे के भोजपुरी गाने की मची धूम, मरद अभी बच्चा बा... मचा रहा है तहलका
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल और आम्रपाली पर फिल्माया गया गना ''मरद अभी बच्चा..'' लोगों में काफी पसंद किया जा रहा हैं। बुधवार को इस गाने के रिलीज होते ही कुछ ही घंटो में ढाई लाख से ज्यादा लोग इस गाने को देख चुके हैं ।

भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने आज हिन्दी फिल्मी गानों को भरपूर टक्कर दे रहे हैं। और एक बार फिर भोजपुरी गाने को लोगों द्वारा खुब पसंद किया जा रहा हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल और आम्रपाली पर फिल्माया गया गना 'मरद अभी बच्चा..' लोगों में काफी पसंद किया जा रहा हैं।
बुधवार को इस गाने के रिलीज होते ही कुछ ही घंटो में ढाई लाख से ज्यादा लोग इस गाने को देख चुके हैं और इसके साथ ही तेजी से लोगों के बीच यह गाना लोकप्रिय हो रहा हैं।
बता दें कि गाना 'मरद अभी बच्चा..' भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल की फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' से है। इसी फिल्म से एक अन्य गाना 'धुकुर धुकुर' पहले रिलीज किया जा चुका है जिसे भी लोगों ने कापी पसंद किया था।
आपको बता दें कि 'मरद अभी बच्चा..' को खेसारी लाल के अलावा गायिका प्रिंयका सिंह ने भी अपनी अपनी आवाज दी हैं।
'मरद अभी बच्चा..' गाने को आज ही यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किया गया है। आपको बता दें कि इस गाने में खेसारी लाल के साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर हिरोइन आम्रपाली दुबे भी अपनी अदाएं बिखेरती देखी जा सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App