Logo
election banner
Method of Peeling Pomegranate: अनार छीलने का बेस्ट तरीका यहां जानिए। इस तरीके में अनार का हर दाना साफ तरीके से निकल जाएगा।

Method of Peeling Pomegranate: अनार एक ऐसा फल है, जिसे डॉक्टर खाने की सलाह देते हैं। अनार में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसके अलावा अनार में कई रोगों से लड़ने की शक्ति होती है। इस खबर में हम आपको अनार छीलना का एक बेहतरीन तरीका बताते हैं, जिससे देखकर फल का एक-एक दाना आसानी से निकल जाएगा और इसके पत्ते बड़े ही आराम से अलग हो जाएंगे। यह फल दिसंबर से जनवरी के बीच बाजारों में मिल जाता है। 

यहां जान लें तरीका
सबसे पहले हमें एक अनार लेना है। चाकू की मदद से इसके फूल वाले हिस्से के चारों तरफ कट लगाना है। कट लगने से वह चोकोर हिस्सा निकल जाएगा। इसके बाद अनार के कड़क हिस्से में चारों तरफ पांच अलग-अलग आंशिक रूप से कट लगाना है। इसके बाद हाथों की मदद से अनार को फैला लेना है। एक अनार 5 हिस्सों में बंट जाएगा। अब आप अनार का हर दाने का अंगूठे की मदद से निकाल सकते हैं। एक मिनट से भी कम समय में पूरे दाने निकल जाएंगे।    

अनार खाने के फायदें 

1. अनार मीठा होता है लेकिन इसे डायबिटीज के रोगी भी खा सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है। 

2. अनार में एंटी-हेलिकोबैक्टर पाइलोरी प्रभाव पाया जाता है। यह एक प्रकार का बैक्टीरिया होता है, जो पेट में पाया जाता है। 

3. अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। इसे खाने से गर्भावस्था में प्लेसेंटा (अपरा) को काफी हद तक सुरक्षा मिलती है। अनार में फोलेट भी होता है, यह गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।  

4. अनार का नियमित सेवन करने से न केवल शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है, बल्कि रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने का काम किया जा सकता है।  

5. मेमोरी को बढ़ाने के लिए अनार का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। अल्जाइमर यानि भूलने की बीमारी में याददाश्त को तेज करने के लिए अनार का सेवन कर सकते हैं।   

6. अनार में एंटीहाइपरटेंसिव के साथ ही एंटीएथीरियोजेनिक गुण पाया जाता है। इसके सेवन से सिर्फ हार्ट को ही नहीं बल्कि बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है। 

5379487