झलक दिखला जा-7 के विजेता बने आशीष शर्मा, 2010 में फिल्म LSD से की थी शूरूआत
आशीष शर्मा को अभिनेता अनिल कपूर और वरुण धवन ने 30 लाख रूपए की इनामी राशी और एक महिंद्रा एक्सयूवी से सम्मानित किया।

X
haribhoomi.comCreated On: 21 Sep 2014 12:00 AM GMT
मुंबई. अपनी व्यस्त शूटिंग, अभ्यास सत्र और डांस के प्रति समर्पण के कारण अशीष शर्मा ने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 7' को अपने नाम कर लिया है। उन्हे विजेता ट्राफी और पुरस्कार राशि के साथ ही एक नई कार से विजेता के रूप में नवाजा गया। अपनी जीत का श्रेय उन्होने अपनी कोरियोग्राफर शम्पा सन्थालीया को दिया।
आखिरी एपिसोड में, आशीष की करण ठक्कर से जबकी मौनी रॉय का शक्ति मोहन से मुकाबला था। आशीष और करण के बीच टाई हो गया, जिस वजह से दर्शकों के फैसले को मान कर आशीष को विजेता घोषित कर दिया गया। आशीष को बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और वरुण धवन ने 30 लाख रूपए की इनामी राशी और एक महिंद्रा एक्सयूवी से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के समापन में सभी जजों माधुरी दीक्षित, रेमो डिसूजा और करण जौहर ने नृत्य किया. माधुरी ने 'मैं तैनु समझावां की' , 'घाघरा' और 'चोली के पीछे' जैसे गानों पर डांस करके दर्शकों को मंत्र- मुग्ध कर दिया। रेमो डिसूजा ने रोबोटिक अभिनय करके दर्शकों को चकित कर दिया वहीं करण जौहर ने सभी चार फाइनल प्रतिभागियों के साथ नृत्य किया।
इसके साथ ही हास्य कलाकार भारती सिंह के साथ ही गायक मिका और शान ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। इतना ही नही 'कॉमेडी नाइट्स के सभी कलाकरो को भी शो के साथ जोड़ दिया गया। सातवे संस्करण में कई हस्तियाँ एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही थी जिनकी मदद के लिए पेशेवर कोरियोग्राफर को नियुक्त किया गया था। यह संस्करण अंतर्राष्ट्रीय शो सितारो के साथ नृत्य का भारतीयकरण है।
इसमे कई प्रमुख हस्तियो ने भाग लिया जिसमे की कृतिका कामरा, मौनी रॉय, पूरब कोहली, करण ठक्कर, सोफी चौधरी, पूजा बनर्जी से लेकर वीजे एंडी, पेशेवर नर्तक शक्ति मोहन, गायक सुखविंदर सिंह, हास्य अभिनेता कीकू शारदा, और क्रिकेटर एस श्रीसंत ने हिस्सा लिया।
शो को शुरू में छोटे पर्दे की 'मधुबाला' दृष्टि धामी और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी द्वारा होस्ट किया जाता था, लेकिन बाद में हास्य अभिनेता मनीष पॉल ने दृष्टि की जगह ले ली।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story