Alia Bhatt Video: रणबीर कपूर के लिए 'ट्वर्ल गर्ल' बनीं आलिया भट्ट; रोमांटिक वीडियो किया शेयर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रोमांटिक वीडियो
X

आलिया भट्ट ने वेकेशन से रोमांटिक वीडियो शेयर किया

इन दिनों आलिया भट्ट अपने लविंग हसबैंड रणबीर कपूर के साथ लंदन में वेकेशन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने वहां से एक क्यूट और रोमांटिक वीडियो शेयर किया जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Alia Bhatt Video: एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों साथ लंदन में वेकेशन मना रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा रोमांटिक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अलग-अलग लोकेशनों पर रणबीर के साथ ट्वर्ल (घूमती) करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आलिया का नैचुरल और बिंदास अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आया है।

अलग-अलग लुक्स में दिखीं आलिया
वीडियो में आलिया कभी बाथरोब में, तो कभी ब्लैक ड्रेस, सफेद टी-शर्ट और पैंट, स्वेटर और डेनिम्स जैसे कई आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। कभी स्वीमिंग पूल के पास, तो कभी किसी बिल्डिंग के अंदर खुशमिजाज अंदाज में ट्वर्ल कर रही हैं। वीडियो में उनके साथ हाथ थामे हुए शख्स का चेहरा नहीं दिखाया गया, लेकिन फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि वो रणबीर कपूर ही हैं।

ये भी पढ़ें- आशीष चंचलानी ने एली संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी: बोले– 'मुझे पागल कुत्ते ने नहीं काटा जो...?'

वीडियो पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला। एक फैन ने लिखा, "ओएमजी! ये 12 सेकंड का वीडियो कितना क्यूट है। मैंने इसे कम से कम 20-30 बार देख लिया है।" एक और यूज़र ने कहा, "ट्विर्ल गर्ल और सबसे क्यूट ट्विर्लर। आलू ने एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है!" वहीं एक फैन ने लिखा, "इतनी प्यारी, क्यूट और हॉट एक साथ कैसे दिख सकती हो तुम?"

आलिया-रणबीर की शादी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक-दूसरे को कुछ सालों तक डेट किया। फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और अप्रैल 2022 में शादी कर ली थी। नवंबर 2022 में दोनों की बेटी राहा का जन्म हुआ। क्रिसमस 2023 के मौके पर दोनों ने राहा का पहली बार चेहरा सार्वजनिक किया था।

ये भी पढ़ें- Aamir Khan: आमिर खान बनाएंगे मेघालय हनीमून मर्डर केस पर फिल्म? जानिए पूरी खबर

रणबीर और आलिया की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट अगली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह एक स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' में भी दिखाई देंगी, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। इसमें उनके साथ शरवरी भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं रणबीर कपूर अपकमिंग बिग बजट फिल्म रामायण में देखे जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story