Logo
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। रोमांटिक पलों से भरी इन तस्वीरों में कपल की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

Rashmika Vijay Mehndi Photos: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंड़ा (Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी शादी की खूबसूरत यादें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। शादी के कुछ दिन बाद अब कपल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और परिवार के साथ बिताए गए खास पल फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।

25 फरवरी को हुई थी मेहंदी और प्रधानम सेरेमनी

Rashmika Vijay Mehndi Photos
Rashmika Vijay Mehndi Photos

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी और प्रधानम सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा,“25.02.26… यह प्रधानम और मेहंदी की शाम थी। सबकुछ परफेक्ट था, लेकिन बहुत जल्दी खत्म हो गया।”

यह भी पढ़े - रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; PHOTOS

उदयपुर के शाही पैलेस में हुई रस्में

Rashmika Vijay Mehndi Photos
Rashmika Vijay Mehndi Photos

कपल की मेहंदी सेरेमनी उदयपुर के एक शाही पैलेस में आयोजित की गई थी। यहीं पर दोनों ने 26 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी भी की थी। शादी में तेलुगु और कोडावा दोनों परंपराओं का पालन किया गया था और इसमें परिवार के लोग व करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

तस्वीरों में दिखे रोमांटिक अंदाज

Rashmika Vijay Mehndi Photos
Rashmika Vijay Mehndi Photos

मेहंदी की तस्वीरों में कई प्यारे और रोमांटिक पल देखने को मिले। एक तस्वीर में विजय देवरकोंडा रश्मिका के माथे को चूमते नजर आए, वहीं एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को प्यार से निहारते दिखाई दिए। कुछ तस्वीरों में कपल डांस करता दिखा, तो कुछ में परिवार और दोस्तों के साथ खुशी के पल शेयर करते नजर आए।

सासू मां के सामने हाथ जोड़ते दिखे विजय

Rashmika Vijay Mehndi Photos
Rashmika Vijay Mehndi Photos

एक तस्वीर ने खास तौर पर फैंस का ध्यान खींचा, जिसमें विजय अपनी सास के सामने हाथ जोड़कर बैठे नजर आए और पारंपरिक रस्म निभाते दिखाई दिए। 

यह भी पढ़े - बिना परमिशन के शिल्पा शेट्टी की फोटो-आवाज का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे लोग; HC का आदेश

रश्मिका की मेहंदी और आउटफिट ने खींचा ध्यान

Rashmika Vijay Mehndi Photos
Rashmika Vijay Mehndi Photos

मेहंदी सेरेमनी में रश्मिका मंदाना ने मल्टीकलर हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना था। उनके हाथों की मेहंदी भी बेहद खास थी। उनकी मेहंदी के डिजाइन में एक हाथ में ओम का चिन्ह और दूसरे हाथ में देवी मां को दर्शाया गया।

विजय का पोस्ट हुआ वायरल

विजय देवरकोंडा ने भी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “प्रधानम और मेहंदी… एक बेहद मजेदार शाम, जिसे हमने पूरी तरह जिया। काश इस शाम में 100 घंटे और होते।”

हैदराबाद में हुआ ग्रैंड रिसेप्शन

रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को शादी के बाद हैदराबाद में 4 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा था। इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। शादी के बाद कपल ने देश के कई शहरों में मिठाइयां भी बंटवाई और मंदिरों में अन्नदान कराया, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की।

फैंस ने लुटाया प्यार

शादी, संगीत और हल्दी के बाद अब मेहंदी की तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फैंस लगातार कमेंट कर दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें “परफेक्ट कपल” बता रहे हैं।

यह भी पढ़े - मधुबाला की बायोपिक में नहीं होंगी अनीत पड्डा! कास्टिंग को लेकर मेकर्स ने जारी किया बयान

5379487