Samsung Galaxy F36 5G भारत में लॉन्च: मिलेगा 6 साल का अपडेट, Gemini AI, 50MP कैमरा; कीमत 16 हजार से शुरू

Samsung Galaxy F36 5G भारत में आखिरकार लॉन्च हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 16,000 रु. रखी गई है, जो 29 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जानें फीचर्स-ऑफर।

Updated On 2025-07-19 13:23:00 IST

Samsung Galaxy F36 5G Launch india under 16,000 rs

Samsung Galaxy F36 5G Launch india: Samsung Galaxy F36 5G को आखिरकार आज (19 जुलाई) भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आया है। डिवाइस में 6 साल तक का OS और सिक्योरिटी अपडेट के साथ दमदार फीचर्स मिलते है। साथ ही, Galaxy F36 में Gemini AI, 50MP OIS कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, और 5000mAh बैटरी जैसी शानदार खूबियां शामिल हैं।

Samsung Galaxy F36 5G की भारत में कीमत और सेल 
Samsung Galaxy F36 5G की कीमत भारत में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹17,499 रखी गई है, जबकि 8GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹18,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक Axis Bank, HDFC, ICICI और SBI कार्ड से भुगतान करने पर ₹1,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा, ₹500 का एक कूपन भी दिया जा रहा है, जिससे फोन की शुरुआती कीमत ₹15,999 तक आ जाती है। यह फ़ोन 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे IST से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह तीन रंगों में उपलब्ध है: लक्स वायलेट, ओनिक्स ब्लैक और कोरल रेड।

Samsung Galaxy F36 5G के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy F36 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED Infinity-U डिस्प्ले है। यह डिवाइस Exynos 1380 SoC द्वारा संचालित है, जिसके साथ 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज है, जो 2TB तक के अतिरिक्त स्टोरेज एक्सपेंशन को सपोर्ट करता है।

फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 6 साल तक OS अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है, जो इसे भविष्य के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है। इसके साथ, ही डिवाइस में Circle to Search with Google, AI Edit Suggestions, Gemini Live, Object Eraser, Image Clipper आदि स्मार्ट टूल्स मिलते हैं।

शानदार कैमरा सेटअप
इमेजिंग के लिए, इसमें OIS के साथ 50MP का मुख्य सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर है। आगे की तरफ, इसमें 13MP का सेल्फी कैमरा है। अन्य फीचर्स में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, Samsung Knox Vault, Samsung Wallet (Tap & Pay), और Voice Focus सपोर्ट शामिल है। इसके अलावा, गैलेक्सी F36 5G में 25W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी है।

ये भी पढ़िए... 

₹47,000 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24 Ultra 5G: 200MP कैमरा और AI फीचर्स से है लैस, देखें ऑफर डिटेल

75 इंच स्क्रीन, 108W साउंड, 16GB स्टोरेज वाली दो धांसू LED टीवी लाया Thomson, जानिए कीमत

₹15 हजार सस्ता हुआ 64MP कैमरा, 4404mAh बैटरी वाला ये स्मार्टफोन, अब तक का सबसे तगड़ा ऑफर


Tags:    

Similar News