सिर्फ ₹20,000 से कम में!: आज आ रहा Samsung Galaxy F36 5G, जानिए सबकुछ

Samsung Galaxy F36 5G India Launch Today
X

Samsung Galaxy F36 5G India Launch Today

Samsung Galaxy F36 5G भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। फोन में सुपर स्लिम डिजाइन के साथ 50Mp कैमरा और कई धांसू फीचर्स मिलेंगे। जानिए कीमत और फुल डिटेल।

Samsung Galaxy F36 5G Launch Today: दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung आज, 19 जुलाई को भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy F36 5G लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन न सिर्फ 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा, बल्कि इसमें मिलेगा 50MP OIS कैमरा, Android 15 सपोर्ट और AI बेस्ड एडिटिंग टूल्स जैसी कई प्रीमियम सुविधाएं।

खास बात यह है कि इसकी कीमत ₹20,000 से कम रखी जा सकती है, जिससे यह बजट में बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है। लॉन्च के बाद यह फोन Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

Samsung Galaxy F36 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता (संभावित)
Samsung Galaxy F36 5G की कीमत भारत में ₹20,000 से कम रखी जा सकती है। इसके पिछले मॉडल Galaxy F34 5G की शुरुआती कीमत ₹18,999 थी, इसलिए F36 की कीमत भी इसी रेंज में रहने की उम्मीद है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा, जिनमें लाल और बैंगनी रंग शामिल हैं।

फोन का लॉन्च आज दोपहर 12 बजे होगा और इसके तुरंत बाद यह बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। इसे Samsung India की वेबसाइट और Flipkart के ज़रिए खरीदा जा सकेगा। Flipkart ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी बनाई है।

Samsung Galaxy F36 5G के फ़ीचर्स, स्पेसिफिकेशन (अपेक्षित)
सैमसंग गैलेक्सी F36 5G में 450ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 1,080x2,340 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होने की संभवाना है। इसमें Exynos 1380 SoC प्रोसेसर हो सकता है जो Galaxy M36 5G और Galaxy A55 5G जैसे अन्य सैमसंग फोन में भी मिलता है। इस हैंडसेट में कम से कम 6GB रैम और Android 15-आधारित One UI 7 होने की उम्मीद है।

कैमरे की बात करें तो, Samsung ने पुष्टि की है कि वह Galaxy F36 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगा। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा। इस फोन से, उपयोगकर्ता कम रोशनी में भी "क्रिस्टल-क्लियर" तस्वीरें और वीडियो कैप्चर कर पाएँगे। इसमें नाइटोग्राफी सपोर्ट भी होगा।

कंपनी ने Samsung Galaxy F36 5G के डिज़ाइन के बारे में भी कई जानकारियाँ दी हैं। इसमें लेदर फिनिश वाला बैक पैनल होगा। इसके अलावा, हैंडसेट की मोटाई 7.7 मिमी होगी। इसके अलावा इसमें फोटो और वीडियो एडिटिंग के लिए कई AI टूल्स भी शामिल हैं, जैसे Edit Suggestions, Image Clipper, और Object Eraser जैसे स्मार्ट टूल्स आदि।


ये भी पढ़िए...

₹15 हजार सस्ता हुआ 64MP कैमरा, 4404mAh बैटरी वाला ये स्मार्टफोन, अब तक का सबसे तगड़ा ऑफर

iQOO Z10R के लॉन्च से पहले Z10x की कीमत धड़ाम: ₹4000 की छूट पर अभी खरीदें, देखें डिटेल

नहीं खरीद पाए ₹4,999 वाला AI+ फोन?: अब 22 जुलाई को तीसरी Sale के लिए हो जाएं तैयार


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story