Motorola Signature की सेल शुरू: मिल रहा ₹5,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, देखिए इसकी खासियत और पूरी डिटेल

Motorola Signature की आज से भारत में पहली सेल शुरू हो गई है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिप, 16GB RAM, 1TB स्टोरेज के साथ कई खास फीचर्स मिलते हैं। देखिए इसका ऑफर प्राइस और पूरी डिटेल्स।

Updated On 2026-01-30 14:29:00 IST

Motorola Signature First Sale Start India 

Motorola Signature आज शुक्रवार को पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस नए Motorola स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते देश में लॉन्च किया गया था। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसे 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Motorola Signature दो कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है और इसमें 5200mAh बैटरी मिलती है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले और तीन 50MP कैमरों के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Motorola Signature की भारत में कीमत और सेल ऑफर्स

Motorola Signature को भारत में Flipkart, Motorola.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसमें Pantone Carbon और Pantone Martini Olive कलर ऑप्शन्स मिलते हैं। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इनकी कीमतें इस प्रकार है- 

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹59,999
  • 16GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹64,999
  • 16GB RAM + 1TB स्टोरेज: ₹69,999

खास ऑफर्स डिटेल्स 

कंपनी पहली सेल ऑफर के तहत, फोन पर कई शानदार डिस्काउंट दे रहा है। यदि आप इसे HDFC Bank और Axis Bank कार्ड के जरिए फोन को खरीदते हैं , तो आपको ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट  मिल जाएगा। साथ ही पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आपको ₹5,000 तक का बोनस डिस्काउंट मिल जाता है। खास बात है कि कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर ₹7,500 तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा, जिससे शुरुआती कीमत घटकर ₹54,999 हो जाती है। 

इसके अलावा, Flipkart पर Axis Bank Flipkart कार्ड से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है।

वहीं, Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदने पर, IDFC Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर ₹5,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही,  Moto Watch खरीदने पर ₹5,000 का कूपन कोड मिल रहा है।  इसके अलावा, ग्राहकों को 6 महीने का Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। पहली सर्विस के साथ Motorola Signature Club ऐप के जरिए ₹6,000 तक के कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे।

Motorola Signature के स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Signature Android 16 पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी की Hello UI दी गई है। इसमें 6.8 इंच का Super HD (1264×2780 पिक्सल) LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 450ppi पिक्सल डेंसिटी है और यह Dolby Vision व HDR10+ कंटेंट सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ LPDDR5x RAM (16GB तक) और UFS 4.1 स्टोरेज (1TB तक) मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Sony LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम) मिलता है। वहीं, फ्रंट में 50MP Sony LYT-500 का कैमरा उपलब्ध है। 

फोन को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। पावर के लिए हैंडसेट में 5200mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग दी जाएगी।  


Tags:    

Similar News