haribhoomi hindi news
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में तेज गर्मी और लू का असर बना रहेगा। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को जबलपुर में अप्रैल महीने की गर्मी का 3 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं छतरपुर जिले के नौगांव में पारा 44.3 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है।

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश में गर्मी का असर बरकरार रहेगा। निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, उमरिया, मंडला, जबलपुर और छतरपुर में लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है।

प्रदेश के सबसे गर्म शहर
रविवार को पूरे प्रदेश में तेज गर्मी रही।

  • नौगांव: 44.3°C (सबसे ज्यादा)
  • मंडला: 43.9°C
  • खजुराहो: 43.4°C
  • दतिया / उमरिया / सतना: 43.1°C
  • दमोह: 43°C

इसके अलावा नर्मदापुरम, सागर, रीवा, धार और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में तापमान 42°C के आसपास बना रहा।
बड़े शहरों का हाल

  • जबलपुर: 42.5°C
  • ग्वालियर: 42.4°C
  • भोपाल: 41.8°C
  • इंदौर: 40.6°C
  • उज्जैन: 41.4°C

आगे क्या रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में तेज गर्मी और लू का असर बना रहेगा। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

7