(जम्मू-कश्मीर)। उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के कघोट (कानोटे) गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामनगर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 15 से 20 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुछ घायलों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके।
केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने जिला प्रशासन से संपर्क किया। मंत्री के अनुसार, उधमपुर के उपायुक्त से बातचीत के बाद राहत कार्य तेज कर दिया गया है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता दी जा रही है।
हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा
फिलहाल बस हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।










