haribhoomi hindi news
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

(तमिलनाडु)। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर अचानक तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई। विस्फोट इतना भीषण था कि फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया और देखते ही देखते आग फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

सीएम एमके स्टालिन ने जताया दुख
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने X पर लिखा- इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

सीएम ने मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

क्या हो सकती है हादसे की वजह?
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पटाखा निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी या केमिकल के गलत हैंडलिंग के कारण यह विस्फोट हुआ। हालांकि, असली कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
विरुधुनगर और Sivakasi इलाका पटाखा उद्योग के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां पहले भी कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
 

7