haribhoomi hindi news
लास वेगास में हुए CinemaCon 2026 में Ramayana का 20 मिनट का अनसीन फुटेज दिखाया गया, जिसे देख एक्सपर्ट्स ने इसके शानदार विजुअल्स और VFX की जमकर तारीफ की।

Ramayana: अमेरिका के लास वेगास में हुए बड़े फिल्म इवेंट CinemaCon 2026 में भारतीय फिल्म ‘रामायणम्’ का 20 मिनट का अनदेखा फुटेज दिखाया गया। इस स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को लेकर ग्लोबल लेवल पर चर्चा तेज हो गई है।

खास स्क्रीनिंग में दिखा फुटेज

इस इवेंट में चुनिंदा लोगों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां करीब 15 लोगों ने फिल्म का अनसीन फुटेज देखा। बताया जा रहा है कि यह फुटेज बेहद शानदार और विजुअल्स से भरपूर था।

विजुअल्स और VFX की हुई तारीफ

Ramayana VFX
Ramayana VFX

फुटेज देखने वालों के अनुसार फिल्म के VFX और सिनेमैटोग्राफी काफी मजबूत है। पहले ट्रेलर पर आलोचना के बावजूद अब लोग इसके विजुअल्स की तारीफ कर रहे हैं।

ऑस्कर की दावा

कुछ एक्सपर्ट्स और क्रिएटर्स का दावा है कि यह फिल्म ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में ऑस्कर नॉमिनेशन तक पहुंच सकती है। 

वॉर्नर ब्रदर्स से जुड़ने की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Warner Bros. Discovery इस फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिल्म को ग्लोबल लेवल पर बड़ा प्रमोशन मिलेगा।

स्टार कास्ट और कहानी

इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को बड़े स्तर पर एक भारतीय महाकाव्य के रूप में पेश किया जा रहा है।

नवंबर में हो सकती है रिलीज

कहा जा रहा है कि ‘रामायणम्’ को करीब 4500 स्क्रीन्स पर नवंबर में ग्लोबली रिलीज किया जा सकता है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

फिलहाल ‘रामायणम्’ को लेकर इंटरनेशनल लेवल पर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है और फिल्म को भारत की सबसे बड़ी एपिक फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

यह भी पढ़े- विद्युत जामवाल ने ‘Street Fighter’ ट्रेलर लॉन्च पर पढ़े गायत्री, सूर्य और चंद्र मंत्र, फैंस हुए भावुक; VIDEO

7