haribhoomi hindi news
हॉलीवुड फिल्म Street Fighter के ट्रेलर लॉन्च पर विद्युत जामवाल ने लास वेगास में गायत्री, सूर्य और चंद्र मंत्र का जाप किया, इवेंट में छा गया आध्यात्मिक माहौल।

Vidyut Jammwal: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने अमेरिका में आयोजित बड़े फिल्म इवेंट सिनेमाकॉन 2026 में कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'Street Fighter' के ट्रेलर लॉन्च से पहले मंच पर वैदिक मंत्रों का जाप किया और माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।

ट्रेलर से पहले की अनोखी शुरुआत

लास वेगास में हुए इस इवेंट में आमतौर पर शोर और उत्साह का माहौल रहता है, लेकिन विद्युत ने परंपरागत अंदाज में शुरुआत करते हुए सूर्य मंत्र, चंद्र मंत्र और गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। इस दौरान उनके को-स्टार भी उनके साथ मंच पर मौजूद रहे।

यह पल मुझे जमीन से जोड़ता है

इस अनुभव को साझा करते हुए विद्युत ने कहा कि ऐसे पल उन्हें जीवन के उद्देश्य की गहराई का एहसास कराते हैं। उन्होंने बताया कि मंत्रों के जरिए वहां मौजूद लोगों के बीच एक अलग तरह का जुड़ाव महसूस हुआ, जो भाषा और शब्दों से परे था।

फिल्म में निभा रहे हैं खास किरदार

Vidyut Jammwal
Vidyut Jammwal

फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में विद्युत जामवाल योग गुरु ‘धल्सिम’ का किरदार निभा रहे हैं। उनका मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड इस रोल को और दमदार बनाता है, इसलिए फैंस उन्हें इस भूमिका के लिए परफेक्ट मान रहे हैं।

इंटरनेशनल स्टारकास्ट से सजी फिल्म

इस फिल्म का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है और यह मशहूर आर्केड गेम पर आधारित है। फिल्म में रोमन रेन्स, जेसन मोमोआ और रैपर 50 सेंट जैसे कई बड़े नाम नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म

‘स्ट्रीट फाइटर’ भारत में 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और गेम के फेमस मूव्स की झलक देखने को मिली है, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

यह भी पढ़े- पवन कल्याण की सर्जरी के बाद पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया अचानक क्यों करना पड़ा ऑपरेशन?

7