Atlee Kumar Welcomes Baby Girl: साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) और उनकी पत्नी प्रिया एटली (Priya Atlee) के घर खुशियों ने दस्तक दी हैं। कपल ने अपनी दूसरी बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया है।
एटली और प्रिया ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। पोस्ट में उनके बेटे मीर का क्यूट स्केच नजर आया, जिसमें वह अपनी छोटी बहन के आने की खुशी मनाते दिख रहे हैं।
बेटे मीर बने बड़े भाई
कपल पहले से एक बेटे मीर के माता-पिता हैं, जिसका जन्म 2023 में हुआ था। अब मीर ‘बिग ब्रदर’ बन गया है और परिवार में एक नया सदस्य जुड़ने से खुशी दोगुनी हो गई है।
पहले ही दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी
जनवरी 2026 में एटली और प्रिया ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उस दौरान उन्होंने फैमिली फोटो के साथ फैंस से आशीर्वाद और प्यार मांगा था।
एटली कुमार और प्रिया ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2014 में शादी की थी। शादी के बाद से दोनों हर कदम पर एक-दूसरे का साथ देते नजर आते हैं।
अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में
इन दिनों एटली अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में एटली और दिपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह एक बड़े बजट की एक्शन-फैंटेसी फिल्म होगी।
एटली के घर आई इस खुशखबरी के बाद फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। परिवार में आई इस नन्ही परी ने खुशियों का माहौल और भी खास बना दिया है।
यह भी पढ़े- लास वेगास में ‘Ramayana’ का जलवा: 20 मिनट के अनसीन फुटेज ने मचाया तहलका, एक्सपर्ट्स बोले ऑस्कर की दावेदार!









