Shruti Haasan Viral Video: एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) हाल ही में मुंबई में पैपराजी पर गुस्सा करती नजर आई। यह घटना एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई, जहां एक फोटोग्राफर ने उन्हें ‘मम्मा’ कहकर बुला लिया।
श्रुति हासन डिनर के बाद जैसे ही बाहर निकली, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें लेने लगे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने उन्हें ‘मम्मा’ कह दिया, जिससे एक्ट्रेस नाराज हो गई।
गुस्से में दिया जवाब
Shruti Hasan was going to a party. Someone called her Mumma, She got angry and replied brutally 😭 pic.twitter.com/gl6EQa0vOE
— Chota Don (@choga_don) April 18, 2026
वीडियो में श्रुति तुरंत पलटकर कहती हैं, “कौन है मम्मा? तुम्हारी मम्मा है? क्या बक रहे हो तुम?” इसके बाद उन्होंने बिना रुके अपनी कार की तरफ बढ़ते हुए वहां से निकलना ही बेहतर समझा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग श्रुति के गुस्से को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ इसे ज्यादा रिएक्शन मान रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि पैपराजी को सेलेब्स की पर्सनल स्पेस का सम्मान करना चाहिए। वहीं, कुछ ने ‘मम्मा’ जैसे शब्द का इस्तेमाल गलत बताया।
इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति जल्द ही ‘Aakasamlo Oka Tara’ में दुलक़र सलमान (Dulquer Salmaan) के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वे Salaar: Part 2 में प्रभास (Prabhas) के साथ दिखाई देंगी।
यह भी पढ़े- एटली के घर आई नन्ही परी, बेटे मीर बने बड़े भाई; कपल ने इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी










