Kim Kardashian And Lewis Hamilton Beach Date: फॉर्मूला 1 स्टार लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) और रियलिटी स्टार किम कार्दशियन (Kim Kardashian) एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। (Malibu) मालिबू बीच पर रोमांटिक अंदाज में दोनों स्विमंग करते नजर आए जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मालिबू बीच पर रोमांटिक डेट
कैलिफोर्निया के मालिबू में दोनों को 20 अप्रैल को साथ देखा गया। लुईस हैमिल्टन और किम कार्दशियन समुद्र में सर्फिंग का मजा लेते भी नजर आए और बीच पर एक-दूसरे के साथ काफी करीब दिखे।
कैमरे के सामने खुलकर जाहिर किया प्यार

वायरल तस्वीरों और वीडियो में किम बिकिनी टॉप और वेटसूट में नजर आई, जबकि हैमिल्टन ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स में कैजुअल लुक में दिखे। दोनों ने बीच पर एक-दूसरे को गले लगाया और बिना झिझक के प्यार को खुलकर जाहिर किया। किंम और हैमिल्टन की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों लिप लॉक करते नजर आ रहे है।
सुपर बाउल से शुरू हुई चर्चा
Lewis and Kim in Malibu recently pic.twitter.com/TutlRr9oUF
— Sir Lewis Updates (@LH44updates) April 21, 2026
इस कपल ने पहले सुपर बाउल (Super Bowl) के दौरान साथ नजर आकर अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था। इसके बाद कोचेला (Coachella) में भी दोनों साथ दिखे, जिससे उनके रिश्ते की चर्चा और तेज हो गई।
हैमिल्टन का F1 सफर
लुईस हैमिल्टन इस सीजन फेरारी के साथ नई शुरुआत कर रहे हैं। 2025 के कमजोर प्रदर्शन के बाद उन्होंने चीन ग्रां प्री में तीसरा स्थान हासिल कर पहला पोडियम लिया। फिलहाल वो ड्राइवर्स स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर हैं और लीडर किमी एंटोनेली से 31 अंकों से पीछे हैं।
यह भी पढ़े- लास वेगास में ‘Ramayana’ का जलवा: 20 मिनट के अनसीन फुटेज ने मचाया तहलका, एक्सपर्ट्स बोले ऑस्कर की दावेदार!










