Pak Actress Meera On Alia Bhatt And Mahesh Bhatt: पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा (Meera) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘साइको’ (Psycho) के प्रमोशन के दौरान दिए इंटरव्यू में उन्होंने भारत में फिल्म रिलीज न होने का दुख जताया, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर पुरानी यादें साझा की और महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) से जुड़े आरोपों पर को लेकर चौकाने वाला दावा किया है।
भारत में फिल्म रिलीज न होने का दुख
मीरा इन दिनों अपनी फिल्म ‘साइको’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि उनकी फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो रही। उनके मुताबिक, वह चाहती थी कि भारतीय दर्शक भी उनकी फिल्म देखें।
फिल्म ‘नज़र’ से किया बॉलीवुड डेब्यू
मीरा ने 2005 में महेश भट्ट द्वारा लिखी और सोनी राजदान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नज़र’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो कई बार अपने बयानों और विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं।
आलिया भट्ट को लेकर क्या कहा?
इंटरव्यू के दौरान मीरा ने महेश भट्ट के परिवार से जुड़ी पुरानी बातों का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि जब वो भट्ट परिवार के घर जाती थी, तो आलिया भट्ट उनके साथ समय बिताती थी।
मीरा ने कहा, “जब मैं उनके घर पर होती थी, तो आलिया मेरे साथ सोती थी।” उन्होंने आलिया को स्मार्ट, समझदार और पढ़ाई में अच्छी भी बताया।
महेश भट्ट पर आरोपों से यू-टर्न
कुछ साल पहले मीरा ने महेश भट्ट पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। लेकिन हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इन सभी आरोपों से साफ इनकार कर दिया। मीरा ने कहा, “नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। मैंने कभी कोई आरोप नहीं लगाया। वो बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं।”
अब्बा जैसे है महेश भट्ट
मीरा ने कहा कि “ मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं। वो मेरे अब्बा की जगह हैं, मैं उनको बहुत मानती हूं, वो मेरे अब्बू जैसे हैं।” इसके साथ ही भारत में दोबारा काम करने पर उन्होंने कहा कि वो फिलहाल पाकिस्तान में खुश हैं।
इंटरव्यू बीच में छोड़ा
इसी दौरान मीरा पुराने विवादों पर सवाल पूछे जाने से असहज हो गई और इंटरव्यू बीच में छोड़कर उठ गई। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपनी फिल्म ‘साइको’ को प्रमोट करने आई हैं और अगली बार सभी सवालों के जवाब देंगी।
यह भी पढ़े- ‘हालात जैसे भी हों, अकेले लड़ना पड़ता है’, आत्म-शक्ति पर बिग बी की बड़ी बात!









