Daadi Ki Shaadi trailer: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इस बार उनके साथ नजर आएंगी नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी। उनकी अपकमिंग फिल्म दादी की शादी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो एक फुल ऑन फैमिली एंटरटेनर की झलक देता है। ट्रेलर में रिश्तों की उलझन, शादी का ड्रामा और ढेर सारी कॉमेडी देखने को मिलती है।
दादी की शादी में आफत!
ट्रेलर की शुरुआत कपिल शर्मा के किरदार से होती है, जिसके घरवाले उसकी शादी को लेकर काफी चिंतित हैं। आखिरकार उन्हें सादिया खतीब के रूप में एक परफेक्ट लड़की मिल जाती है, जो हर मायने में संयुक्त परिवार के लिए फिट बैठती है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब सादिया की दादी, जिनका किरदार नीतू कपूर निभा रही हैं, खुद शादी करने का फैसला ले लेती हैं। यहीं से शुरू होता है असली बवाल।
मजेदार है कहानी
सादिया के परिवार के सामने शर्त रखी जाती है कि अगर दादी की शादी नहीं रुकी, तो कपिल से रिश्ता टूट सकता है। ऐसे में कपिल अपनी शादी बचाने के लिए देसी जुगाड़ लगाने में जुट जाता है। वह दादी के होने वाले दूल्हे को डराने के लिए गुंडों तक का सहारा लेता है।
लेकिन कहानी में मजेदार मोड़ तब आता है, जब दूल्हे के किरदार में नजर आने वाले आर. सरथकुमार एक दमदार और निडर शख्स के रूप में सामने आते हैं। उन्हें “टॉम क्रूज” कहकर बुलाया जाता है और वह कपिल को ही चुनौती देते नजर आते हैं। इस पूरे हंगामे में रिद्धिमा की एंट्री कहानी को और दिलचस्प बना देती है। बताते चलें, ये रिद्धिमा की बॉलीवुड डेब्यू है।
फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है। यह फैमिली कॉमेडी ड्रामा 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी,









