Aishwarya Rai Video: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करती हैं। चाहे इवेंट हो या वेकेशन, इस मां-बेटी की जोड़ी की झलक अक्सर देखने को मिलती है। अब हाल ही में हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी आराध्या को एयरपोर्ट से रिसीव करती नजर आ रही हैं। इस दौरान ऐश का कूल मॉम अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।
ऐश्वर्या और आराध्या का क्यूट वीडियो
बताया जा रहा है कि आराध्या स्कूल टूर से लौट रही थीं। जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर आईं, ऐश्वर्या उन्हें लेने के लिए पहले से ही वहां मौजूद थीं। मां-बेटी का यह मिलन बेहद भावुक और खुशियों से भरा था। आराध्या अपनी मां को देखते ही दौड़कर उनसे लिपट गईं।
वीडियो में एक और खास बात देखने को मिली- ऐश्वर्या न सिर्फ अपनी बेटी का इंतजार कर रही थीं, बल्कि उन्होंने खुद कैमरा संभाल लिया और आराध्या की तस्वीरें और वीडियो बनाती नजर आईं। आराध्या अपने दोस्तों के साथ खुशी-खुशी पोज देती दिखीं, जबकि ऐश्वर्या इस पल को कैमरे में कैद कर रही थीं।
फैंस ने लुटाया प्यार
इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर प्यार लुटाया। कई यूजर्स ने ऐश्वर्या को “बेस्ट मॉम” बताया, तो कुछ ने उनकी सादगी और जमीन से जुड़े व्यवहार की तारीफ की। लोगों का कहना है कि एक ग्लोबल स्टार होने के बावजूद वह अपनी बेटी के लिए हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी खुद निभाती हैं।
गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। साल 2011 में उन्होंने अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया। तब से ऐश्वर्या ने अपने परिवार और खासकर बेटी की परवरिश को प्राथमिकता दी है।
हाल ही में इस कपल ने 20 अप्रैल 2026 को अपनी शादी की 19वीं सालगिरह भी मनाई, जिसकी तस्वीरें ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में वह अपने पति और बेटी के साथ नजर आईं, जो फैंस को काफी पसंद आईं।









