Alia Bhatt Pakistani Brand Photoshoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों एक नए विवाद को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए और सवाल उठने लगे कि क्या उन्होंने किसी पाकिस्तानी ब्रांड के लिए शूट किया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एक पाकिस्तानी फैशन ब्रांड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट उस ब्रांड के कपड़ों को प्रमोट करती नजर आ रही थी। देखते ही देखते ये तस्वीरें वायरल हो गई।
असली नहीं हैं ये तस्वीरें

जांच करने पर सामने आया कि ये तस्वीरें असली नहीं हैं। इन्हें AI और एडिटिंग की मदद से तैयार किया गया है। आलिया भट्ट की पुरानी तस्वीरों को मॉर्फ कर उनके कपड़े बदल दिए गए, ताकि ब्रांड का प्रमोशन किया जा सके।
फैंस हुए नाराज
जैसे ही लोगों को इस सच्चाई का पता चला, सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। कई लोगों ने ब्रांड की आलोचना करते हुए इसे गलत और भ्रामक बताया। कुछ यूजर्स ने तो कानूनी कार्रवाई की भी बात कही।
बिना इजाजत फोटो इस्तेमाल पर सवाल

फैंस का कहना है कि बिना किसी सेलिब्रिटी की अनुमति के इस तरह उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल करना गलत है। कई लोगों ने पूछा कि क्या आलिया भट्ट को इस बारे में जानकारी है या नहीं।
क्या बोलीं आलिया?
फिलहाल इस मामले पर आलिया भट्ट की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि वह इस विवाद पर क्या कदम उठाती हैं।
वर्कफ्रंट पर बिजी हैं आलिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह ‘लव एंड वॉर’ जैसी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं।
यह भी पढ़े - दूसरी बार मां बनेंगी पूजा बनर्जी! बेबी बंप का Video शेयर कर दी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी










