आशीष कुमार- बतौली। सरगुजा के बतौली के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के हिंदी के शिक्षक की करतूतों ने शिक्षा जगत को झकझोर दिया है। जब हिंदी के शिक्षक आधी रात एक युवती के साथ जंगल में पकड़ा गए। जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। शिक्षक की करतूत के बाद लोगों में नाराजगी है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि, अब तक शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
यह है पूरा मामला
आपको बता दें कि, बतौली के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा कर्मचारी हिंदी के शिक्षक सुरेश जायसवाल ग्राम पंचायत सरमना के लंकाडांड जंगल में रात 12 से 1 बजे के बीच में अपनी कार युवती से संग पकड़ा गए। जहां दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
बतौली के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के हिंदी के शिक्षक आधी रात एक युवती के साथ जंगल में पकड़ा गए। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।@SurgujaDist #Chhattigarh #Teacher #Girls https://t.co/ZfRcBll9Uq pic.twitter.com/g7WjzV0Z9P
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 21, 2026
ग्रामीणों में वीडियो को किया वायरल
वायरल वीडियो में शिक्षक को पहचानने पर लोग वहां से भागने की समझाइश भी दे रहे हैं। जबकि कार में बैठी युवती लोगों का समूह देख छुपती दिखी। जहां वीडियो बना रहे युवकों द्वारा लड़की को जबरजस्ती पकड़कर वीडियो बनाया गया है। शिक्षक से सवाल करने पर वे लोगों को उत्तर ही नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात को एक शिक्षक युवती को जंगल में क्यूं लाया था। यह गंभीर विषय है कि, यह शिक्षक कितनी बार इस जंगल में आया होगा।
शिक्षा जगत हुआ शर्मसार
हिन्दी लेक्चरर के ऐसे करतूतों का वीडियो वायरल होने पर पूरा शिक्षा जगत शर्मसार हो रहा है। साथ ही बतौली के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रतिष्ठा भी दांव में लग गई है। जहां शिक्षक द्वारा रात के समय युवती संग जंगल में पकड़ाए जाने का मामला पूरे क्षेत्र में जमकर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लोगों ने शिक्षक को हटाने की मांग की है।
बतौली के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के हिंदी के शिक्षक आधी रात एक युवती के साथ जंगल में पकड़ा गए। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।@SurgujaDist #Chhattigarh #Teacher #Girls https://t.co/9N2KXrFNCS pic.twitter.com/KdK8kGrauZ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 21, 2026
जांच के बाद होगी कार्रवाई- DEO
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने कहा कि, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित शिक्षक पर करवाई की जाएगी।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)








