Redmi ने भारत में अपनी नई एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सीरीज Redmi A7 4G को लॉन्च किया है। इस लाइनअप में Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 4G मॉडल शामिल है। ये दोनों नए स्मार्टफोन बजट सेगमेंट को टारगेट करते हैं और 6300mah की दमदार बैटरी, 6.9-इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले और लेटेस्ट HyperOS जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। कंपनी ने इन्हें बेहद किफायती कीमत पर पेश किया है, जिससे यह यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकते हैं। आइए अब इनकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से जानें।
कीमत और उपलब्धता
Redmi A7 Pro 4G की कीमत भारत में ₹11,499 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। यह Black और Sky Sunset Orange कलर में उपलब्ध है। वहीं Redmi A7 4G की कीमत ₹10,499 है और इसमें 3GB RAM व 64GB स्टोरेज मिलता है। यह Black और Sky Blue कलर ऑप्शन में आता है। दोनों स्मार्टफोन 23 अप्रैल से Mi.com, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Redmi A7 4G सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Redmi A7 Pro 4G में 6.9-इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जबकि A7 4G में 6.88-इंच स्क्रीन मिलती है। दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 nits ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलता है। स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस के लिए दोनों डिवाइस में सेंटर पंच-होल डिजाइन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
दोनों स्मार्टफोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेसिक यूज और रोजमर्रा के कामों के लिए डिजाइन किया गया है। Redmi A7 Pro 4G में 4GB RAM और A7 4G में 3GB RAM मिलती है। दोनों में 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स
Redmi A7 Pro 4G Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और इसे 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। वहीं Redmi A7 4G Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है, जिसमें 2 साल के OS और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट मिलेगा।
कैमरा और बैटरी
दोनों फोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi A7 Pro 4G में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि A7 4G में भी दमदार बैटरी मिलती है। दोनों में 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS, USB Type-C पोर्ट और IP52 डस्ट व स्प्लैश रेसिस्टेंस दिया गया है।










