haribhoomi hindi news
Poco M8s 5G लॉन्च हो गया है, जिसमें 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है। जानें इस पावरफुल बजट फोन की कीमत और सभी फीचर्स।

Poco ने अपने बजट M सीरीज में नया स्मार्टफोन Poco M8s 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है और कंपनी की वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें 7000mah की बड़ी बैटरी दी गई है, जो  33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही शानदार 50MP कैमरा भी दिया गया है। देखिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से। 

कीमत और उपलब्धता
Poco M8s 5G की शुरुआती कीमत $189 (लगभग ₹18,000) रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $219 (लगभग ₹20,000) है। यह स्मार्टफोन Black और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
फोन में 6.9-इंच का Full-HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ 850 निट्स तक की ब्राइटनेस और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।

ये भी पढ़े-ः Redmi Pad 2 SE 4G लॉन्च: 9.7-इंच डिस्प्ले, Snapdragon चिप और 7,600mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 6 सीरीज चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है।

कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Poco M8s 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़े-ः LG का नया पोर्टेबल TV लॉन्च: 32-इंच UHD डिस्प्ले, Dolby Atmos साउंड के साथ मिलेंगे AI फीचर्स, जानें कीमत

बैटरी और चार्जिंग
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जो लंबा बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.1 और GPS जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर और IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस) भी दी गई है। डिजाइन की बात करें तो फोन की मोटाई 8.4mm है और इसका वजन करीब 217 ग्राम है।

7