Redmi ने अपना नया टैबलेट Redmi Pad 2 SE 4G लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट 4G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। इसमें 9.7-इंच का शानदार LCD डिस्प्ले मिलता है। साथ ही, परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट भी मिलता है। जानिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Redmi Pad 2 SE 4G में 9.7-इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 2K रेजोल्यूशन (2048×1280 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी ब्राइटनेस 600 निट्स तक जाती है और इसमें TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन दिया गया है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है। यह टैबलेट Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है।
बैटरी और ऑडियो
टैबलेट में 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है, हालांकि बॉक्स में 15W का चार्जर मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, स्टीरियो स्पीकर्स, Hi-Res Audio और Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है, जिससे बेहतर साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।
कैमरा और कनेक्टिविटी
फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और बेसिक फोटोज के लिए ठीक है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0 और डुअल सिम 4G सपोर्ट मिलता है।
डिजाइन
Redmi Pad 2 SE 4G में मेटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है। यह काफी स्लिम है, जिसकी मोटाई करीब 7.4mm है और वजन लगभग 400 ग्राम है, जिससे इसे कैरी करना आसान हो जाता है।
कीमत और उपलब्धता
Redmi Pad 2 SE के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,099 (लगभग $160) रखी गई है और यह Dark Grey और Silver रंग में आता है। वहीं 4G वर्जन की कीमत CNY 1,399 (लगभग $205) है और यह सिर्फ Silver कलर में उपलब्ध होगा।









