haribhoomi hindi news
iPhone 18 Pro Max को लेकर बड़े लीक्स सामने आए हैं। इसमें 6.9-इंच डिस्प्ले, A20 Pro चिप, 48MP कैमरा और 120Hz सपोर्ट मिल सकता है। इसकी कीमत और लॉन्च डेट भी सामने आ चुकी है।

Apple कथित तौर पर इस साल अपने नए iPhone 18 Pro मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है। हालांकि अभी तक Apple ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कई लीक्स और रिपोर्ट्स से इसके फीचर्स का अंदाजा लगाया जा रहा है।  

iPhone 18 Pro Max लॉन्च टाइमलाइन और कीमत (संभावित)
लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max को सितंबर 3 से सितंबर 10 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। इसी दौरान iPhone 18 Pro और iPhone Fold भी पेश किए जा सकते हैं। भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹1,54,900 हो सकती है।

ये भी पढ़े-ः  Realme का नया बजट फोन जल्द होगा लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

iPhone 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स (संभावित)
iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है।

कैमरा फीचर्स (लीक्स के अनुसार)
फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है, जिसमें बेहतर जूम फीचर्स होंगे। वहीं फ्रंट में 24MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया जा सकता है।

ये भी पढ़े-ः  Xiaomi ने लॉन्च किया सस्ता 1HP AC: 20 हजार से कम में 18dB साइलेंट मोड, एनर्जी-सेविंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

लीक्स में यह भी सामने आया है कि Apple अपने Pro मॉडल्स में नया डीप रेड कलर टेस्ट कर रहा है। यह फैसला संभवतः पिछले ऑरेंज कलर वेरिएंट की लोकप्रियता को देखते हुए लिया गया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि iPhone 18 Pro Max से जुड़ी ये सभी जानकारी लीक्स और अफवाहों पर आधारित है, इसलिए इन्हें पूरी तरह कंफर्म नहीं माना जा सकता।

7