Honor 600 Series Launched Update: टेक कंपनी Honor अपनी नई Honor 600 series को ग्लोबल मार्केट में 23 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में Honor 600 Pro और Honor 600 शामिल होंगे। लॉन्च से पहले ही दोनों स्मार्टफोन्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे इनके कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं।
इसके मुताबिक डिवाइस में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं, फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें शानदार 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा। आइए अब इसकी अब तक सामने आए अन्य फीचर्स और डिटेल्स को देखें।
Honor 600 series के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन (संभावित)
लिस्टिंग के मुताबिक, Honor 600 Pro में Qualcomm का पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, Honor 600 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलेगा।
दोनों स्मार्टफोन्स में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हालांकि, 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट सिर्फ Honor 600 Pro में ही मिलेगा।
ये भी पढ़े-ः Best Budget Phone: सिर्फ ₹9000 में खरीदें 5000mAh बैटरी वाला रग्ड फोन, बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे कॉल
डिजाइन और बिल्ड
Honor 600 Pro और Honor 600 दोनों की मोटाई 7.8mm होगी। इनका वजन क्रमशः 200 ग्राम और 190 ग्राम बताया गया है। दोनों फोन मेटल फ्रेम और मैट फिनिश डिजाइन के साथ आएंगे, जो इन्हें प्रीमियम लुक देगा।
डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले 0.98mm बेज़ल्स दिए जाएंगे। साथ ही, कंपनी का दावा है कि ये फोन IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आएंगे, जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षित रहेंगे। दोनों स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा, जो फोटोग्राफी के लिहाज से इन्हें काफी दमदार बनाता है।










