haribhoomi hindi news
Samsung Galaxy S26 Ultra फरवरी 2026 में लॉन्च किया गया था। अब यह फोन पूरे ₹15,000 तक की तगड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। इसमें Galaxy AI, Privacy Display, Snapdragon चिप और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। जानें ऑफर प्राइस और पूरी डिटेल्स।

सैमसंग ने फरवरी 2026 में अपना मोस्ट अवेटेड और प्रीमियम स्मार्टफोन में Galaxy S26 Ultra को लॉन्च किया है। अब सिर्फ लॉन्च के दो महीने बाद ही ब्रांड ने इस हैंडसेट की कीमतों में तगड़ा प्राइस कट किया है। 

कस्टमर्स अब इस फ्लैगशिप डिवाइस को सीधे ₹15,000 तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं।  

आपको इस हैंडसेट में नए Galaxy AI फीचर्स, Privacy Display और कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। आइए अब इसका ऑफर प्राइस और अन्य फीचर्स पर नजर डालें।  

Samsung Galaxy S26 Ultra का ऑफर प्राइस 
Galaxy S26 Ultra को भारत में ₹1,39,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसके 512GB और 1TB वेरिएंट की कीमत क्रमशः ₹1,50,999 और ₹1,80,999 रखी गई थी।

लेकिन अब सभी वेरिएंट्स पर आधिकारिक स्टोर्स और Vijay Sales पर ₹9,000 की छूट मिल रही है। इसके अलावा ग्राहक HSBC, HDFC और RBL जैसे चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स का उपयोग करके अतिरिक्त ₹6,000 तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

ये भी पढ़ेः- OnePlus Pad 4: 30 अप्रैल को इंडिया में होगा लॉन्च, मिलेगी 13.2-इंच डिस्प्ले, पावरफुल चिपसेट और कई खास फीचर्स

इसके साथ ही इस डिवाइस को EMI पर भी खरीदा जा सकता है, जिसकी शुरुआत लगभग ₹7,127 प्रति माह (24 महीनों के लिए) से होती है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराना फोन देकर और भी ज्यादा छूट मिल सकती है, हालांकि इसकी वैल्यू डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra: क्या आपको खरीदना चाहिए?
Galaxy S26 Ultra में कई नए AI फीचर्स और बेहतर प्राइवेसी विकल्प दिए गए हैं। इसका सबसे खास फीचर Privacy Display है, जो साइड एंगल से स्क्रीन की विजिबिलिटी को सीमित कर देता है।

परफॉर्मेंस के मामले में यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 (Galaxy वर्जन) चिपसेट के साथ आता है और One UI 8.5 पर चलता है, जिसमें 7 साल तक का सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है।

डिजाइन में भी बदलाव किया गया है, जिसमें इसे पहले से स्लिम और हल्का बनाया गया है और नया कैमरा आइलैंड डिजाइन दिया गया है। हालांकि इसमें 5000mAh की बैटरी और कैमरा सेटअप लगभग Galaxy S25 Ultra जैसा ही रखा गया है। कुल मिलाकर, अगर आप इसे डिस्काउंट कीमत पर लेते हैं तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन अगर आपके पास पहले से Galaxy S25 Ultra है, तो अपग्रेड करना जरूरी नहीं माना जाएगा।

7