रायपुर। देश की संसद में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल में विपक्ष ने साथ नहीं दिया। इसको लेकर 20 अप्रैल को कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय में CM विष्णुदेव साय और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।
सीएम श्री साय ने कहा कि, यह घोर महापाप है, नारियों का अपमान है। कांग्रेस अंग्रेजों की चाल चलती है फुट करो राज करो। तीन दशकों से महिला आरक्षण की बात कर रहे थे लेकिन जब बिल पास करने की बारी आई तो मुंह फेर लिया। तरह- तरह के बहाने बनाए गए, बिल का विरोध किया, विधेयक पास होने नहीं दिया। आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इंडी गठबंधन ने महिलाओं के खिलाफ काम किया- सीएम साय
उन्होंने आगे कहा कि, महिला आरक्षण की बात करते हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ ही उन्होंने काम किया है। इंडी गठबंधन ने इस पर पानी फेर दिया लेकिन हमारा संघर्ष जारी रहेगा। महिलाओं का जो हक है विधानसभा लोकसभा में नेतृत्व करने का वह हम दिल कर रहेंगे। आज प्रधानमंत्री ने महिलो से क्षमा मांगा, लेकिन विश्वास भी दिलाया है।
विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के साथ की गद्दारी-अरुण सिंह
राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि, महिलाओं के अधिकारों के साथ हमेशा गद्दारी की गई है। सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल तलाक पर आए फैसले और महिलाओं के हित में लाए गए विधेयक इसका बड़ा उदाहरण हैं। कांग्रेस द्वारा महिला बिल को फाड़ने का काम किया गया। अपशब्द कहे गए और उसका विरोध किया गया। देशभर की महिलाओं के मन में जोश, उमंग और उत्साह था।
बिल पास ना होने पर विपक्ष ने जताई खुशी
श्री सिंह ने आगे कहा कि, महिलाओं को उम्मीद थी कि, यह विधेयक पारित हो जाएगा। विपक्ष ने पहले से ही कुटिल सोच के साथ अपना मन बना रखा था। सदन में ताली बजाई गई, मेज थपथपाई गई और बाहर जाकर विपक्ष ने खुशी मनाई। विरोधियों के असली चेहरे अब जनता के सामने आ गए हैं।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)










