Archana Puran Singh: बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में अपने करियर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ‘द कपिल शर्मा शो’ ने उन्हें पहचान तो दी, लेकिन इसी वजह से उनका फिल्मी करियर प्रभावित हुआ।
44 साल का लंबा करियर
अर्चना पूरन सिंह पिछले चार दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में फिल्म ‘निकाह’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और कई फिल्मों व टीवी शोज में काम किया।
फिल्मों को करना पड़ा मना

अर्चना ने बताया कि ‘कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग के चलते उन्हें कई फिल्म ऑफर्स ठुकराने पड़े। उन्होंने कहा कि पहले इस शो के लिए साल में करीब 100 एपिसोड शूट होते थे, जिससे उनके पास दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए समय ही नहीं बचता था।
अब नहीं मिल रहे ऑफर्स
एक्ट्रेस ने दुख जताते हुए कहा कि बार-बार फिल्मों से मना करने की वजह से अब फिल्ममेकर्स उन्हें अप्रोच ही नहीं करते। उन्होंने कहा कि अब लोगों को लगता है कि वह सिर्फ हंसने वाली जज हैं, एक एक्ट्रेस नहीं।
‘कोई मुझे काम नहीं दे रहा’

अर्चना ने साफ कहा कि वह कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन फिल्ममेकर्स को यह भरोसा नहीं दिला पा रही हैं कि वह आज भी एक्टिंग कर सकती हैं। उन्हें अब नए रोल्स के ऑफर्स मिलना लगभग बंद हो गए हैं।
हालांकि अर्चना पूरन सिंह को उम्मीद है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के जरिए उनके करियर को नई दिशा मिलेगी। इसके अलावा वो फिल्म ‘टोस्टर’ और कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव है
अर्चना यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके व्लॉग्स और रील्स को फैंस खूब पसंद करते हैं, जिससे उन्हें अच्छी कमाई भी हो रही है।
यह भी पढ़े - सूरज बड़जात्या के लिए 'प्रेम' बनेंगे आयुष्मान खुराना, शरवरी संग फरमाएंगे इश्क, जानें रिलीज डेट










