haribhoomi hindi news
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इस खास पल को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Puja Banerjee Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। दोनों जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। पूजा बनर्जी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट सोशल मीडिया और यूट्यूब व्लॉग के जरिए किया है।

पूजा बनर्जी ने 21 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का पता चलने के पल को कैद किया। वीडियो में वह प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने पर अपनी खुशी जाहिर करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने शुरुआती दिनों की कुछ झलकियां भी साझा कीं, जिनमें वह आईने के सामने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए पूजा ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा, “प्रेग्नेंसी की परेशानियां और उसके समाधान।” उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उन्हें बधाइयां दीं।

टीवी स्टार्स ने दी बधाई
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दीं। वहीं, फैंस ने भी ढेर सारे प्यार भरे मैसेज किए। विशाल सिंह, अर्चना गौतम ने भी कपल को ढेर सारी बधाई दी।

यूट्यूब व्लॉग में दी जानकारी
अपने यूट्यूब व्लॉग में पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने इस नई जिम्मेदारी को लेकर अपनी भावनाएं खुलकर साझा कीं। उन्होंने बताया कि एक बच्चे की परवरिश के साथ दूसरे बच्चे के लिए तैयारी करना आसान नहीं होता, लेकिन वे इस नए सफर को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कपल अपने घर और दिनचर्या में भी जरूरी बदलाव कर रहे हैं ताकि नए मेहमान का स्वागत अच्छे से कर सकें।

शादी को हुए 6 साल 
गौरतलब है कि पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने नवंबर 2021 में गोवा में पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। हालांकि, दोनों ने साल 2020 में ही कानूनी तौर पर शादी कर ली थी, लेकिन महामारी के चलते समारोह को बाद में आयोजित किया गया। इसी साल अक्टूबर 2020 में उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ था।


 

7