Raja Shivaji: रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म की भव्यता और दमदार स्टारकास्ट के बीच एक छोटा सा किरदार भी लोगों का खास ध्यान खींच रहा है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखी इस झलक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर छोटे शिवाजी के रोल में नजर आया यह चेहरा कौन है?
ट्रेलर में दिखी झलक

ट्रेलर की शुरुआत में शिवाजी महाराज के बचपन की झलक दिखाई गई है, जिसमें एक नया चेहरा नजर आता है। शिवाजी महाराज का किरदार नभाने वाला ये चाईल्ड एक्टर एक स्टार किड है जो इस फिल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहा है।
कौन निभा रहा है छोटा शिवाजी का रोल?
‘राजा शिवाजी’ में छोटा शिवाजी का रोल निभाने वाला ये स्टार किड और कोई नहीं बल्कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का बेटा राहिल (Rahil Deshmukh) है। राहिल इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे है।
यह फिल्म सिर्फ एक ऐतिहासिक कहानी के साथ-साथ रितेश और जेनेलिया का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। जहां रितेश फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, वहीं जेनेलिया इसे प्रोड्यूस कर रही हैं और फिल्म में अहम किरदार भी निभा रही हैं।
स्टार कास्ट भी है दमदार

फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री और सचिन खेडेकर जैसे कई बड़े सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। साथ ही खबर है कि सलमान खान का भी इसमें कैमियो देखने को मिल सकता है।
कब रिलीज होगी फिल्म
‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर 20 अप्रैल को लॉन्च किया गया। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े- 10 साल का संघर्ष याद कर फफक पड़े रितेश देशमुख, जेनेलिया भी नहीं रोक पाई आंसू; VIDEO










