Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Anniversary: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अपनी 19वीं शादी की सालगिरह खास अंदाज में सेलिब्रेट की है। ऐश्वर्या ने पति और बेटी आराध्या के साथ फैमिली फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इस पोस्ट के बाद कपल के रिश्ते को लेकर चल रही तलाक की अफवाहों पर भी विराम लगता दिख रहा है।
फैमिली फोटो ने जीता दिल
ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर दो सेल्फी शेयर की, जिनमें वह अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। तीनों मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते दिखे।
तस्वीरों में ऐश्वर्या सफेद ड्रेस में और अभिषेक ब्लैक ब्लेजर में दिखाई दिए। ऐश्वर्या ने तस्वीरों के साथ सिर्फ एक हार्ट इमोजी पोस्ट किया। उनकी यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
तलाक की अफवाहों पर लगा ब्रेक
पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते को लेकर कई अफवाहें चल रही थी। हालांकि अभिषेक बच्चन पहले भी इन खबरों को गलत बता चुके हैं। सालगिरह पर आई इस फैमिली फोटो ने इन अफवाहों पर एक बार फिर विराम लगा दिया है।
2007 में हुई थी शादी

दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। फिल्म ‘गुरु’ और ‘धूम 2’ के दौरान दोनों करीब आए थे। 2011 में बेटी आराध्या का जन्म हुआ।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और शाहरुख खान की ‘किंग’ में नजर आएंगे। वहीं ऐश्वर्या राय आखिरी बार 2023 में फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन: II’ में दिखाई दी थी।
यह भी पढ़े - ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादा का निधन, शेयर किया भावुक पोस्ट









