haribhoomi hindi news
एसपी सूरज सिंह परिहार ने दो सूचियों के माध्यम से121 और 71 समेत कुल 192 आरक्षकों का स्थानांतरण विभिन्न थाना/चौकियों एवं रक्षित केंद्र में किया गया है।

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एसपी सूरज सिंह परिहार ने 192 आरक्षकों का ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस में पदस्थ ऐसे आरक्षकों, जिन्होंने दो वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, उनके लिए स्थानांतरण प्रक्रिया अपनाई गई। 

इस क्रम में तीन अनुभागों धमतरी, कुरुद एवं नगरी के साथ- साथ पुलिस लाइन, यातायात, नियंत्रण कक्ष, SP कार्यालय, साइबर थाना, अजाक, महिला सेल इत्यादि में दो साल से अधिक समय से पदस्थ आरक्षकों का सम्मेलन आयोजित किया गया. आरक्षकों के कार्यमूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए दो सूचियों के माध्यम से कुल 192 आरक्षकों का तबादला थाना/चौकियों और रक्षित केंद्र में किया गया है।

Police Transfers
Police Transfers
Police Transfers
Police Transfers

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7