रायपुर। छत्तीसगढ़ में 24 घंटे शिकायत के लिए सीएम हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत होने जा रही है। इस हेल्पलाइन में चौबीसों घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। ताकि, किसी भी समय कोई भी नागरिक अपनी समस्याओं की शिकायत कर सके। इसके लिए बाकायदा एक टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराना आसान होगा।
शिकायतों का समय सीमा के अंदर होगा समाधान
इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिकायतों का केवल पंजीयन नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक शिकायत के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय की जाएगी और संबंधित विभागों की जवाबदेही भी तय होगी। प्रशासनिक व्यवस्था होगी मजबूत सीएम हेल्पलाइन शुरू होने से विभागों के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही, शासन स्तर पर समस्याओं की मॉनिटरिंग भी आसान होगी।
सीएम साय ने दी जानकारी
सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि, सीएम हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों या फिर समस्याओं के निराकरण के लिए समय निर्धारित होगा. अगर तय समय पर शिकायत या समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होगी।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)










