haribhoomi hindi news
CGBSE Result 2026 जल्द जारी हो सकता है। पिछले 5 साल के ट्रेंड के अनुसार CG Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में आ सकता है। जानें संभावित तारीख, पासिंग मार्क्स, डायरेक्ट लिंक और रिजल्ट चेक करने का तरीका।

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब रिजल्ट की तारीख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो नतीजे मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाते हैं। ऐसे में इस बार भी रिजल्ट जल्द आने की संभावना है।

कब आ सकता है CGBSE Result 2026?
अगर पिछले 5 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो CGBSE ने ज्यादातर बार 9 मई से 14 मई के बीच ही रिजल्ट घोषित किया है।

  • 2025 में 9 मई
  • 2024 और 2023 में 10 मई
  • 2022 में 14 मई

इसी ट्रेंड के आधार पर माना जा रहा है कि CGBSE Result 2026 भी 9 से 12 मई के बीच जारी हो सकता है।

ऐसे चेक करें CGBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना स्कोर देख सकते हैं:

  • cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं
  • “CGBSE 10th Result 2026” या “CGBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें
  • कैप्चा डालकर सबमिट करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड भी कर सकते हैं

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • कक्षा 10: CG10 टाइप करें और 56263 पर भेजें
  • कक्षा 12: CG12 टाइप करें और 56263 पर भेजें

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं। अगर कोई छात्र किसी विषय में फेल होता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाता है।

पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?
2025 में कक्षा 10 का पास प्रतिशत 76.53% और कक्षा 12 का 81.87% रहा था। इस बार भी छात्रों को बेहतर रिजल्ट की उम्मीद है।

क्या-क्या होगा रिजल्ट के साथ जारी?
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत, जिला-वार प्रदर्शन और सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी भी जारी की जाएगी।

जरूरी सलाह
छात्र रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें।

यह भी पढ़े- JEE Main 2026: जेईई मेन सत्र 2 की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

7