haribhoomi hindi news
बड़वानी के जुलवानिया टोल प्लाजा के पास टैंकर-कार भिड़ंत में 5 की मौत, 2 घायल। हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

Barwani Accident: बड़वानी के जुलवानिया टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, एक टैंकर ने सामने से कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई जबकि, इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार, सभी एक बारात से लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं उनका इलाज जारी है।

कड़ी मशकक्त के बाद कार से निकाले शव
हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद शवों को कार से निकाला गया। इस हादसे में जान गंवाने वालों में  वास्कले, प्रद्युम्न, पप्पू, आकाश और यशवंत सुपडिया शामिल हैं। इनकी उम्र से 25 से 30 साल थी। सुरेश मांगीलाल और सोहन झाबर नाम के युवक इस हादसे में घायल हैं।

टोल प्लाजा पर हुआ हादसा
दरअसल, जलगौन से एक बरात राजपुर आई थी। बरात में शामिल एक गाड़ी का डीजल खत्म हो गया था। डीजल के लिए युवक जुलवानिया गए। लौटते समय टोल प्लाजा पर हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर खरगोन की तरफ जा रहा था। 

पुलिस ने टैंकर किया जब्त
हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। बड़वानी जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी झाई और मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

7