haribhoomi hindi news
भगवान परशुराम की जयंती पर राजिम में ब्राह्मण समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी।

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। भगवान परशुराम की शोभायात्रा राजिम शहर में बहुत ही धूमधाम से धुमाल बाजे और बैंड बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। मातृशक्तियों की भी अच्छी संख्या में सहभागिता रही। 

शहर के इन मार्गों से गुजरी शोभायात्रा
यह शोभायात्रा रानी श्यामकुमारी देवी धर्मशाला से निकलकर गायत्री मंदिर-सुभाष चौक होते हुए रेस्ट हाउस मार्ग से पंडित श्यामाचरण शुक्ल चौक और गरियाबंद रोड पर गुजरते हुए पंडित सुन्दरलाल शर्मा चौक से महामाया मंदिर तथा श्री राजीव लोचन मंदिर मार्ग होते हुए देर रात रानी श्यामकुमारी देवी धर्मशाला में पहुंची। 

City residents participate in Parshuram Jayanti

शोभायात्रा में लगे भगवान परशुराम के जयकारे 
मातृशक्तियो ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर आरती की। धुमाल बाजा और जय परशुराम के जयकारे के बीच शोभायात्रा का रास्ते भर जमकर स्वागत हुआ। चौक-चौराहों में विभिन्न समाज के लोग खड़े होकर भगवान परशुराम की जय-जयकार किए। ढोल ढमाके और लाइटिंग के बीच शोभायात्रा का दृश्य देखते ही बन रहा था। 

इन्होंने की पूजा-अर्चना
शोभायात्रा निकालने के पहले भगवान परशुराम की पूजा अर्चना पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, राजिम ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, नवापारा ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, कैलाश शुक्ला, सुनील तिवारी, विकास तिवारी, नंदकिशोर शर्मा, विकास शर्मा, संतोष शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, संतु शर्मा, राजू शर्मा तथा समाज के विशेष रूप से सुअंजना उपाध्याय, सुश्री छाया राही। मनीषा शर्मा, नवापारा महिला ब्राम्हण समाज की अध्यक्ष रेखा तिवारी, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, रूचि शर्मा सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। 

Women worship Lord Parashurama

शोभायात्रा में ये हुए शामिल 
शोभायात्रा में विशेष रूप से संरक्षक संतोष उपाध्याय, अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सचिव धीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष महितोष शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, सहसचिव सपन शर्मा, आर एन तिवारी, धर्मेंद्र, नंदी शर्मा, विवेक शर्मा, शेखर मिश्रा आलोक शर्मा, शशिशेखर शर्मा,  सबेरा शर्मा, राजेंद्र शर्मा, शेषनारायण, संजय, चंद्रहास, ओंकार, प्रमोद, विकास, आशीष पाण्डेय, सुअंजना उपाध्याय, छाया राही, सुनीता शर्मा, अनिता, ब्राम्हण महिला समाज नवापारा की अध्यक्ष रेखा तिवारी.

सीमा शर्मा, नमिता, भावना, तृप्ति, पद्मा, कविता, योगिता, प्रतिभा, ममता, सोमा शर्मा, नंदनी, सविता, रमा, एके शर्मा, व्यासनारायण चतुर्वेदी, विनय, गजेन्द्र, किरण, आशीष, वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रकाश तिवारी, श्यामकिशोर शर्मा, रमेश तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, आलोक शर्मा,अनंत पुराणिक, समाज के वरिष्ठ अजय तिवारी, नंदकिशोर शर्मा, लक्ष्मीनारायण मिश्रा, दानीशंकर शर्मा, सुनील तिवारी,मनहरण शर्मा, डॉ. एके शर्मा, अभिजीत मिश्रा, अनुराग मिश्रा, अभिनव मिश्रा सहित सैकउ़ों विप्रजन मौजूद रहे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7