अमन जमील खान- कोंडागांव। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केशकाल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहे थे।
115.214 किलो गांजा और महिंद्रा XUV 500 जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 115.214 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹11,52,140 आंकी गई है, जब्त किया। इसके साथ ही महिंद्रा XUV 500 (RJ 14 UF 2337) वाहन, जिसकी कीमत लगभग ₹18 लाख है, भी जब्त किया गया। कुल जब्ती की कीमत लगभग ₹29,52,140 बताई गई है।
एमसीपी लगाकर रोकी गई संदिग्ध कार
एसपी आकाश श्रीश्रीमाल के निर्देश, ASP कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी केशकाल अरुण कुमार नेताम के मार्गदर्शन में थाना केशकाल के सामने एमसीपी लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन नहीं रुकने पर घेराबंदी कर उसे रोका गया।
कोंडागांव में पुलिस ने 115.214 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहे थे। pic.twitter.com/ebLdWoXQIy
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 21, 2026
कार की डिक्की से मिले 53 पैकेट गांजा
तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 53 पैकेट में पैक गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज सिंह राठौड़ एवं पंकज पुरी गोस्वामी, निवासी जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) के रूप में हुई है।
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, भेजे गए जेल
दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है और पुलिस की सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









