haribhoomi hindi news
‘महावतार परशुराम’ का पोस्टर और टीजर रिलीज होते ही फैंस में उत्साह बढ़ गया है। यह फिल्म भगवान विष्णु के छठे अवतार की कहानी को भव्य अंदाज में पेश करेगी।

Mahavatar Parshuram Release Date: भगवान विष्णु के अवतारों पर आधारित ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की अगली फिल्म ‘महावतार परशुराम’ का आधिकारिक ऐलान हो गया है। होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन इस भव्य प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे हैं। पहली फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ की सफलता के बाद अब दूसरा हिस्सा फैंस के बीच चर्चा में है।

पोस्टर और टीजर ने मचाया धमाल

मेकर्स ने परशुराम जयंती के खास मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर रिलीज किया। पोस्टर में दमदार टैगलाइन दी गई है “जहां धैर्य समाप्त होता है, वहां परशुराम का फरसा शुरू होता है!” इस लाइन ने ही फिल्म के इंटेंस और पावरफुल टोन का अंदाजा दे दिया है।

भगवान विष्णु के छठे अवतार की कहानी

यह फिल्म भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की कहानी को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करेगी। कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे परशुराम ने अधर्म और अत्याचार के खिलाफ हथियार उठाया और संतुलन स्थापित किया।

‘महावतार यूनिवर्स’ का दूसरा पार्ट

‘महावतार परशुराम’ सात भागों वाले ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की दूसरी फिल्म है। इससे पहले ‘महावतार नरसिम्हा’ को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद अगली फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया था।

फिल्म का पोस्टर हिंदी और अंग्रेजी के साथ कई क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज किया गया है। इससे साफ है कि मेकर्स इसे पैन इंडिया स्तर पर बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी में हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

मेकर्स के मुताबिक ‘महावतार परशुराम’ दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

क्यों खास है यह फिल्म?

‘केजीएफ’, ‘सालार’ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाली होम्बले फिल्म्स इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर बना रही है। ऐसे में फैंस को एक विजुअली शानदार और पावरफुल फिल्म की उम्मीद है।

यह भी पढ़े- नाना को मिली जान से मारने की धमकी, रातोंरात छोड़ना पड़ा कश्मीर; समय रैना ने सुनाई आपबीती

7