Deepika Padukone Pregnancy Announcement: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दीपिका ने बेहद क्यूट और अनोखे अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की, जिसमें उनकी बेटी दुआ भी खास भूमिका में नजर आई। इस सरप्राइज पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
बेटी दुआ के हाथों शेयर की खुशखबरी
(Due Padukone Singh)
दीपिका ने अपनी बेटी दुआ के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट नजर आ रही है। इस क्रिएटिव पोस्ट के जरिए उन्होंने बिना ज्यादा शब्दों के अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी। फैंस को यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।
पिछले कुछ समय से फैंस यह सोच रहे थे कि दीपिका और रणवीर एक साथ इवेंट्स में क्यों नजर नहीं आ रहे हैं। अब इस प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद इसकी वजह भी साफ हो गई है।
फैंस में जबरदस्त उत्साह

(Deepika Padukone Second Pregnancy)
जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी। कोई दुआ को “बड़ी बहन” बनने की बधाई दे रहा है तो कोई कपल के लिए खुशियां जाहिर कर रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने भी कपल को बधाई दी हैं। ये अनाउंसमेंट पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
डेढ़ साल बाद दूसरी खुशखबरी

(Deepika Padukone Pregnant)
दीपिका ने अपनी पहली बेटी को जन्म देने के करीब डेढ़ साल बाद यह खुशखबरी दी है। उनकी बेटी दुआ का जन्म 2024 में हुआ था, और अब परिवार में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है।
पेरेंटहुड को कर रहे हैं एंजॉय

(Deepika Ranveer First Baby)
दीपिका और रणवीर पहले से ही अपनी बेटी दुआ के साथ पेरेंटहुड का हर पल एंजॉय कर रहे हैं। दोनों कई इंटरव्यू में पैरेंट बनने के अनुभव को खास बता चुके हैं। अब दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर ने उनकी खुशियों को और बढ़ा दिया है।
शादी से लेकर अब तक का सफर

(Deepika Ranveer Wedding)
दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी और तब से उनकी जोड़ी फैंस की फेवरेट बनी हुई है। 2024 में बेटी दुआ के जन्म के बाद अब दूसरी खुशखबरी ने उनके परिवार को और भी खास बना दिया है।
वर्कफ्रंट
जहां एक तरफ पर्सनल लाइफ में खुशियां है, वहीं प्रोफेशनल फ्रंट पर भी दोनों का करियर शानदार चल रहा है। दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जबकि रणवीर सिंह ‘धुरंधर 2’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं।
यह भी पढ़े - Virat Kohli के फोटो लाइक करने पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी: बोलीं- 'लोगों ने बतंगड़ बना दिया, मुझे उनके लिए...'










