haribhoomi hindi news
‘शक्तिमान’ के रीबूट को लेकर मुकेश खन्ना ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस किरदार के लिए नए चेहरे को ज्यादा बेहरत होगा, रणवीर सिंह को लेकर कहीं ये बात।

Mukesh Khanna On Ranveer Singh: सुपरहीरो शो ‘शक्तिमान’ के रीबूट को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने साफ कर दिया है कि वे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को इस किरदार में नहीं देखना चाहते, हालांकि उन्होंने एक्टर की जमकर तारीफ भी की है।

मुकेश खन्ना ने की रणवीर की तारीफ

मुकेश खन्ना ने इंटरव्यू में कहा कि रणवीर सिंह बेहतरीन अभिनेता हैं और अलग-अलग तरह के रोल निभाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने ‘गली बॉय’ और ‘खिलजी’ जैसे किरदारों का उदाहरण देते हुए उनकी एक्टिंग की सराहना की। लेकिन उनके मुताबिक, ‘शक्तिमान’ का किरदार सिर्फ अच्छी एक्टिंग से नहीं निभाया जा सकता।

किरदार के लिए चाहिए अलग पर्सनैलिटी

मुकेश खन्ना का कहना है कि ‘शक्तिमान’ (Shaktimaan) के लिए ऐसा चेहरा चाहिए जो उस किरदार में पूरी तरह फिट बैठे। उन्होंने कहा कि जब कोई इस रोल में नजर आए, तो दर्शकों को लगे कि वही असली ‘शक्तिमान’ है, न कि कोई स्टार उस किरदार को निभा रहा है।

नए चेहरे को देना चाहते हैं मौका

मुकेश खन्ना ने साफ किया कि वे किसी बड़े स्टार के बजाय नए चेहरे को मौका देना चाहते हैं। इसके लिए वे पूरे देश में ऑडिशन लेने को भी तैयार हैं। उनका मानना है कि एक फ्रेश फेस इस किरदार के साथ ज्यादा न्याय कर सकता है।

करोड़ों का नुकसान भी मंजूर

एक्टर ने बताया कि अपनी इस सोच की वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि चैनल की तरफ से उन्हें बड़ी रकम ऑफर की जा रही है, लेकिन वे कास्टिंग से समझौता नहीं करना चाहते।

‘शक्तिमान’ की आज भी जरूरत

मुकेश खन्ना का मानना है कि आज के समय में बच्चों को पहले से ज्यादा ‘शक्तिमान’ जैसे किरदार की जरूरत है। उनके अनुसार, यह सिर्फ एक शो नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है, जो सही तरीके से निभाई जानी चाहिए।

स्टार इमेज बन सकती है रुकावट

उन्होंने यह भी कहा कि जिन एक्टर्स की पहले से एक मजबूत इमेज होती है, वे ‘शक्तिमान’ जैसे किरदार के लिए सही नहीं होते। इस रोल में सादगी, नैतिकता और एक अलग पहचान की जरूरत होती है, जो नए चेहरे में ज्यादा आसानी से दिख सकती है।

फिलहाल ‘शक्तिमान’ के रीबूट को लेकर तैयारियां जारी हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुकेश खन्ना अपने इस आइकॉनिक किरदार के लिए किस नए चेहरे को चुनते हैं।

यह भी पढ़े -  समय रैना के बयान पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- घटिया हरकत की जरूरत नहीं

7