Ranbir Kapoor Praise Sai Pallavi: रामायण को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और इसी बीच रणबीर कपूर का एक बयान तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान रणबीर ने फिल्म की कास्टिंग पर खुलकर बात की और बताया कि साई पल्लवी को पहली बार ‘सीता’ के रूप में देखकर उन्हें कैसा महसूस हुआ।
साई पल्लवी को लेकर क्या बोले रणबीर

रणबीर कपूर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार साई पल्लवी (Sai Pallavi) को सीता के रूप में देखा, तो उन्हें तुरंत एहसास हो गया कि इससे बेहतर कास्टिंग नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि साई एक बेहद शानदार और टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं।
रणबीर ने कहा, “जिस दिन मैंने उन्हें सीता के रूप में देखा, मैं और नितेश तिवारी सर एक-दूसरे को देखने लगे और उसी वक्त समझ गए कि हमने सही चुनाव किया है।”
यह भी पढ़े - 'रामायण' का टीज़र हिट, लेकिन विंदू दारा सिंह ने मेकर्स को दे डाली चेतावनी, बोले- 'ज्यादा छेड़छाड़ की तो लोग...'
यश के स्टारडम की भी तारीफ की

रणबीर कपूर ने यश (Yash) को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि रावण जैसे दमदार किरदार के लिए यश का स्टारडम, स्क्रीन प्रेजेंस और पर्सनैलिटी बिल्कुल परफेक्ट है।
मेगा बजट फिल्म है ‘रामायण’

रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है, जो इसे ग्लोबल लेवल पर भी खास बनाता है।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।
फिलहाल, फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है और अब सभी को इसके अगले अपडेट का इंतजार है।
यह भी पढ़े - रामायण का टीजर पहले अमेरिका में लॉन्च हुआ तो भड़के भारतीय फैंस; अब नमित मल्होत्रा ने बताई असली वजह
यहां क्लिक करें epaper haribhoomi पढ़ने के लिए। शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।









