Panchayat Season 5: पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत ने आज अपने 6 साल पूरे कर लिए हैं। 3 अप्रैल 2020 को रिलीज हुए पहले सीजन से लेकर अब तक इस सीरीज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
मेकर्स ने शेयर की BTS तस्वीरें
इस खास मौके पर प्राइम वीडियो ने सीरीज की कुछ अनदेखी बिहाइंड द सीन (BTS) तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैसल मलिक और बाकी स्टार कास्ट मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
सीजन 5 की शूटिंग शुरू
फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि पंचायत सीजन 5 की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह अपडेट दी है, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।
पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स में अपनी खुशी जाहिर की। कई यूजर्स ने लिखा कि अब और इंतजार मुश्किल है, वहीं कुछ ने जल्द रिलीज डेट की मांग भी की।
यह भी पढ़े - सोनम कपूर ने शेयर की बेटे की पहली झलक, लिखा दिल छू लेने वाला नोट; फैंस हुए भावुक
फिर लौटेगी फुलेरा की कहानी
नए सीजन में एक बार फिर वही पुरानी स्टार कास्ट नजर आएगी, जिसने शुरुआत से ही दर्शकों का दिल जीता है। फुलेरा गांव की कहानी आगे बढ़ेगी, जिसमें ह्यूमर, इमोशन और ड्रामा का तड़का देखने को मिलेगा।
कहां खत्म हुआ था पिछला सीजन?
सीजन 4 का अंत एक दिलचस्प मोड़ पर हुआ था, जहां सचिव जी अपने CAT रिजल्ट के बाद अपने भविष्य को लेकर सोच रहे थे। वहीं मंजू देवी चुनाव में हार के बाद खुद को संभालने की कोशिश कर रही थी।
क्या होगा सीजन 5 में खास?
सीजन 5 उसी कहानी को आगे बढ़ाएगा, जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था। इस बार दर्शकों को और भी नए ट्विस्ट, इमोशनल मोमेंट्स और मजेदार कहानी देखने को मिलेंगी।
पंचायत के 6 साल पूरे होने के साथ ही सीजन 5 की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है। अब सभी को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़े - ऐन मौके पर टला हनी सिंह का कॉन्सर्ट, भड़के फैंस बोले- 'ये अस्वीकर्य है, लोगों का पैसा डूबा!










