haribhoomi hindi news
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के टीज़र को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच विंदू दारा सिंह ने मेकर्स को चेतावनी देते हुए कहा है कि कहानी में ज्यादा बदलाव दर्शकों को पसंद नहीं आएंगे।

Ramayana Movie: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण का टीज़र सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। जहां एक तरफ लोग इसके भव्य विज़ुअल्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ दर्शक कहानी में बदलावों को लेकर चिंतित भी हैं। इसी बीच अभिनेता विंदू दारा सिंह ने भी फिल्म को लेकर अपनी राय रखी है।

'रामायण से छेड़छाड़ हुई तो नहीं करेंगे स्वीकार'

विंदू दारा सिंह के पिता दिवंगत एक्टर दारा सिंह भी धारावाहिक रामायण में पौराणिक किरदार निभा चुके हैं। अब उन्होंने फिल्म रामायण के टीज़र की तारीफ की है। एक मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- "टीज़र शानदार है। लेकिन यहां एक सख्त नियम है। रामानंद सागर के द्वारा लिखित रामायण हम सभी के दिलों और दिमाग में गहराई से बसी हुई है। वह रामायण ऐतिहासिक है, इसमें कोई शक नहीं। अगर यह फिल्म उस स्तर तक पहुंचती है, तो यह सुपरहिट होगी। यह रिकॉर्ड तोड़ हिट होगी।" 

'बहुत बदलाव करने की कोशिश से लोग पसंद नहीं करेंगे'

उन्होंने आगे चेतावनी दी कि बहुत अधिक क्रिएटिव बदलाव दर्शकों की अस्वीकृति का कारण बन सकते हैं। उन्होंने ओरिजनल कहानी के करीब रहने पर जोर देते हुए कहा, "अगर नई रामायण को बहुत अधिक स्वतंत्रता के साथ बनाई गई, तो लोग इसे अस्वीकार कर देंगे। अगर वे कुछ भी बदलने की कोशिश करते हैं, जैसे कि राक्षसों को अधिक खतरनाक दिखाना, या अगर वे इसे और अधिक क्रिएटिव कर देते हैं, तो लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।"

विज़ुअल्स की तारीफ, लेकिन कहानी पर फोकस जरूरी

विंदू ने फिल्म के भव्य स्तर और तकनीक की भी सराहना की। उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म के विज़ुअल इफेक्ट्स काफी शानदार हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि मूल कहानी की आत्मा को बनाए रखना सबसे जरूरी है।

दमदार स्टारकास्ट और बड़ा प्लान

फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही रवि दुबे लक्ष्मण रोल निभा रहे हैं।

फिल्म का म्यूजिक एआर, रहमान और हंस ज़िमर ने तैयार किया है, जबकि इसके विज़ुअल्स पर इंटरनेशनल वीएफएक्स कंपनी DNEG काम कर रही है।

दो हिस्सों में आएगी ‘रामायण’

‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज करने की योजना है। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।
 

7