Sonam Kapoor Second Baby Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने 29 मार्च 2026 को कपल ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। अब सोनम ने बेटे के साथ अपनी पहली तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर आराम करते हुए छोटे से बेटे को प्यार से गोद में लिए नजर आई।
पहली तस्वीर में दिखा मां-बेटे का प्यारा
3 अप्रैल को सोनम ने अस्पताल से अपनी पहली तस्वीर शेयर की, जिसमें वो बेटे को प्यार से गोद में लिए नजर आई। तस्वीर में सोनम अस्पताल के बेड पर आराम करती नजर आई और उनके चेहरे पर मुस्कान मां बनने की खुशी को साफ तौर पर दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़े - रामायण का टीजर पहले अमेरिका में लॉन्च हुआ तो भड़के भारतीय फैंस; अब नमित मल्होत्रा ने बताई असली वजह
हॉस्पिटल स्टाफ के लिए लिखा नोट

(Sonam Kapoor Second Baby)
सोनम ने पोस्ट में HN रिलायंस हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ का खास तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि पूरी टीम ने उन्हें और उनके बेटे को प्यार, देखभाल और सहयोग के साथ सुरक्षित अनुभव दिलाया। सोनम ने अपने डॉक्टर अवान डाडिना की भी तारीफ की और कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहानुभूति ने प्रेग्नेंसी का अनुभव और भी खास बना दिया।
परिवार में खुशियों की बहार
सोनम और आनंद ने बताया कि उनका बड़ा बेटा वायु अपने छोटे भाई के आने से बहुत खुश है। कपल ने कहा, “हम बेहद आभारी और खुश हैं। हमारे घर में खुशियों और प्यार की नई बहार आ गई है।”
सेलेब्स और परिवार ने जताई खुशी
सोनम के बेटे के जन्म की खबर सामने आते ही बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने बधाई दी। अनिल कपूर ने भी इस खुशी में शामिल होकर पोते का स्वागत किया और सोनम-अनंद को शुभकामनाएं दी।
सोनम-अनंद की लव स्टोरी
सोनम और आनंद की मुलाकात 2015 में हुई थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद 2018 में शादी की। 2022 में उनका पहला बेटा वायु हुआ था। अब नए सदस्य के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है।
सोनम की यह पोस्ट और तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं। सेलेब्स और फैंस ने इस खूबसूरत फोटो पर प्यार बरसा रहे हैं।
यह भी पढ़े - भांजे को गोद में लेकर इमोशनल हुईं रिया, बहन सोनम कपूर के बेटे की Photo की शेयर
यहां क्लिक करें epaper haribhoomi पढ़ने के लिए। शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।










