Redmi 15A 5G भारतीय मार्केट में हाल ही में लॉन्च किया गया था। अब आज यह हैंडसेट पहली बार खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह नया Redmi A-सीरीज स्मार्टफोन 6,300mAh की बैटरी और 32 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ आता है।
इसमें 6.9 इंच का डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz तक है, और यह Unisoc T8300 5G चिपसेट से लैस है। Redmi 15A 5G दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है और इसे कंपनी की आधिकारिक भारत वेबसाइट और Flipkart के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
Redmi 15A 5G भारत में कीमत और उपलब्धता
Redmi 15A 5G फिलहाल भारत में Flipkart, Mi.com और अधिकृत Xiaomi रिटेल स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए ₹12,999 है। 4GB + 128GB RAM + स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,499 है। वहीं, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत - ₹16,499 है।
फोन Ace Black, Awesome Blue और Amaze Purple रंग विकल्पों में उपलब्ध है। Xiaomi इंडिया वेबसाइट और Flipkart दोनों पर एक्सचेंज ऑफर और EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं।
Redmi 15A 5G के स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम Redmi 15A 5G Android 16 पर चलता है, जिसमें HyperOS 3.0 स्किन मौजूद है। इसे अगले चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन को तीन TUV सर्टिफिकेशन मिले हैं और यह 800 निट्स तक की पिक ब्राइटनेस देने में सक्षम है।
Redmi 15A 5G में ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 5G चिपसेट है, जो अधिकतम 6GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसमें स्टीरियो स्पीकर और IP52-रेटेड बॉडी है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। Redmi 15A 5G में 6,300mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी चार साल तक भरोसेमंद रहेगी। फोन के माप 171.56x79.47x8.15mm हैं और इसका वजन 210 ग्राम है।









