haribhoomi hindi news
Xiaomi TV S Mini LED Series 2026 भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगी। इसमें QD-Mini LED पैनल, 4K डिस्प्ले, 144Hz गेमिंग रिफ्रेश रेट, Dolby Atmos साउंड और बड़े स्क्रीन साइज मिलेंगे। देखिए पूरी डिटेल्स।

Xiaomi भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज S Mini LED Series 2026, लॉन्च करने जा रा है। इसमें 55 से 98 इंच तक के बड़े स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी। ये टीवी QD-Mini LED पैनल और Quantum Magiq टेक्नोलॉजी से लैस है, जो ब्राइट हाइलाइट्स, गहरे ब्लैक और शार्प डिटेल्स प्रदान करेगा।

छोटे मॉडल्स में 60Hz और बड़े मॉडल्स में 144Hz रिफ्रेश रेट गेमिंग के लिए परफेक्ट है। साथ ही, इसमें 15W ड्यूल स्पीकर्स और बड़े मॉडल्स में Dolby ऑडियो सपोर्ट मिलेगा, जिससे साउंड भी इमर्सिव और क्लियर होगा। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल। 

Xiaomi TV S Mini LED Series 2026 कब होगी लॉन्च? 
शाओमी ने कंफर्म किया है कि Xiaomi TV S Mini LED Series 2026 की भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च की जाएगी। इसमें QD-Mini LED पैनल मिलेगा, जिसमें हजारों छोटे LED लाइट्स शामिल हैं, जो पिक्चर क्वालिटी को और बेहतर बनाते हैं। यह तकनीक ब्राइटनेस को अधिकतम रखती है, गहरे ब्लैक और शार्प डिटेल्स देती है, और लंबे समय तक चमक बनाए रखती है। OLED टीवी की तुलना में इसमें burn-in का खतरा कम होता है। इसके अलावा, टीवी में डीप, क्लियर और इमर्सिव साउंड भी मिलेगा, जिससे देखने का अनुभव और भी शानदार होगा। 

संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 
Xiaomi TV S Mini LED Series 2026 में 4K रेजोल्यूशन (3840 × 2160 पिक्सल) और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे HDR कंटेंट और भी शानदार लगेगा। टीवी 94% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है, जो रंगों को और सटीक बनाता है। 55”, 65” और 75” मॉडल में 60Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा, जबकि 85” और 98” मॉडल 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ गेमिंग के लिए बेहतर होंगे। HDR10+ और HLG सभी मॉडल्स में हैं, और Dolby Vision केवल बड़े मॉडल्स में मिलेगा।

इसके अलावा, टीवी में MEMC टेक्नोलॉजी, Google TV, Google Assistant, Chromecast और Apple AirPlay सपोर्ट है, और Xiaomi का PatchWall UI भी मौजूद हो सकता है। साउंड के लिए ड्यूल 15W स्पीकर्स दिए गए हैं, जबकि बड़े मॉडल्स में Dolby Atmos सपोर्ट भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए छोटे मॉडल्स में Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.0, और बड़े मॉडल्स में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 मिलेगा। प्रीमियम मॉडल्स में अधिक HDMI 2.1 पोर्ट्स भी दिए गए हैं, जो गेमिंग कंसोल के लिए परफेक्ट हैं।

 

7