haribhoomi hindi news
Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और Active Matrix डिजाइन जैसे कई खास फीचर्स मिलेंगे। देखिए पूरी डिटेल।

इनफिनिक्स जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro को लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफिशियल इंडिया वेबसाइट पर अपकमिंग डिवाइस की माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां इसकी लॉन्च डेट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठ गया है।

कंपनी ने टीज़ किया है कि इसमें रियर पैनल परInfinix Note 60 Proदिया जाएगा। साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की भी जानकारी दी गई है। देखिए अपकमिंग डिवाइस की लॉन्च डेट, फीचर्स और  स्पेसिफिकेशन के बारें में विस्तार से। 

Infinix Note 60 Pro भारत में कब होगा लॉन्च? 
Infinix ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर अपडेट करते हुए कन्फर्म किया है कि Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा इसके अलावा, यह फोन Flipkart और Infinix India ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा।

माइक्रोसाइट से पता चलता है कि इस फोन में पीछे की तरफ Active Matrix Display मिलेगा, जिसमें कई LED लाइट्स होंगी जो नोटिफिकेशन और अन्य जानकारी दिखा सकेंगी। इसका डिजाइन कुछ हद तक Nothing के Glyph Matrix इंटरफेस से प्रेरित लगता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
Infinix Note 60 Pro में ग्लोबली 6.78-इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,208 × 2,644 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी मिलती है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो भारत में यह फोन Snapdragon चिपसेट के साथ लॉन्च होगा, हालांकि इसका सटीक मॉडल अभी सामने नहीं आया है, जबकि ग्लोबल वेरिएंट में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.7GHz तक जाती है। इसके साथ Adreno A810 GPU, 8GB तक LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जो स्मूथ और तेज परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित XOS 16 पर काम करता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो ग्लोबल वेरिएंट में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। वहीं बैटरी के मामले में भी यह काफी दमदार है, क्योंकि इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज होकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।


 

7